Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»चुनावी तैयारी शुरू : रांची विधानसभा क्षेत्र में 4 नए मतदान केंद्र बनाए गए
    News

    चुनावी तैयारी शुरू : रांची विधानसभा क्षेत्र में 4 नए मतदान केंद्र बनाए गए

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 16, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

    रांची। आगामी विधान सभा चुनाव 2024 को देखते हुए रांची में चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड राज्य में द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची सह 63- रांची निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार के द्वारा मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आज बुलाई गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए उनसे अपेक्षित सहयोग की मांग की गई। राजनीतिक दलों द्वारा यह सुझाव दिया गया कि लोगों को जागरूक करने के लिए वार्ड स्तर पर सभी मतदान केंद्रों पर बैठक आयोजित की जाए। उनके दिए गए सुझावों पर 6 अगस्त से लगातार, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के माध्यम से राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, पूर्व वार्ड पार्षद, गणमान्य लोगो की उपस्थिति में बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक का निरीक्षण निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। इस बैठक में लोगो को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, एवं स्थानांतरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    100 से अधिक फ्लैट वाले फ्लैट में मतदान केंद्र

    इसी द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत, मतदान केंद्र के युक्तिकरण का कार्य भी किया गया हैं। इसके अन्तर्गत 63- रांची विधान सभा क्षेत्र के हाई राइज / हाउसिंग सोसाइटियों में विस्तृत सर्वेक्षण करते हुए चार नए मतदान केंद्र बनाए गए है। ये नए मतदान केंद्र उन अपार्टमेंट में बनाए गए है जहां सौ से अधिक फ्लैट अवस्थित हैं। ये चार नए अपार्टमेंट का नाम है:-

    (1) विश्वनाथन अपार्टमेंट, देवी मंडप रोड रांची।

    (2)आस्था रेसीडेंसी, ओ. टी. सी ग्राउंड के नजदीक रांची।

    (3) सहदेव टावर पी.पी. कंपाउंड रांची।

    (4) आकांक्षा अपार्टमेंट, चुनवा टोली, खादगढ़ा।

    शहरी उदासीनता को दूर करने का प्रयास

    इन नए बूथ के निर्माण का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदान केंद मतदाताओं के लिए आसानी से सुलभ हो एवं भीड़ तथा लंबे इंतजार के समय को कम किया जाए। नए मतदान केंद्र के निर्माण के द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाते हुए मतदान के प्रति “शहरी उदासीनता” को दूर करने का प्रयास किया गया है।

    अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में इन चार नए मतदान केंद्रों में अपार्टमेंट के अध्यक्ष, सचिव एवं वहां के रहने वाले लोगो की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोगो को मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, एवं उनसे सहयोग की मांग की गई। साथ ही इन नए मतदान केंद्र में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के माध्यम से कैंप का आयोजन करते हुए लोगो का नाम जोड़ने एवं स्थानांतरण का कार्य किया जा रहा है।

    शाम के 3 बजे से लेकर 5 बजे तक कैंप आयोजित

    अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर 63 रांची विधान सभा क्षेत्र के सभी अपार्टमेंट में बीएलओ के माध्यम से शाम के 3 बजे से लेकर 5 बजे तक कैंप आयोजित करते हुए नए प्रपत्र 6, 7, 8, संग्रहित किया जा रहा है। 5 अगस्त से सभी अपार्टमेंट में कैंप किया जा रहा है और निर्वाचकों का नाम जोड़ने एवं स्थानांतरण हेतु आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। 12 अगस्त तक 35 अपार्टमेंट में सफलतापूर्वक कैंपों का आयोजन किया जा चुका है। कैंप के माध्यम से कुल 207 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    Election 2024 Election 2024 Jharkhand Election 2024 Update
    Previous Articleडोरंडा हाथीखाना पुल के पास लाश मिलने से मचा हड़कंप
    Next Article विधानसभा चुनाव के तारीख का एलान : जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को और हरियाणा में 1 अक्टूबर को होंगे पहले चरण का चुनाव

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.