Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड के लातेहार जिले में नदी में 3 लोगों की बहने से मौत
    News

    झारखंड के लातेहार जिले में नदी में 3 लोगों की बहने से मौत

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 12, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के लातेहार जिले में नदी में 3 लोगों की बहने से मौत हो गई। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव स्थित बलबल नदी में दो महिला समेत तीन लोगों के बह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के द्वारा लापता लोगों की खोजबीन आरंभ कर दी है। घटना रविवार की रात लगभग 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। बिशनपुर गांव निवासी कुछ लोग अपनी बकरियों को चराने गांव के निकट स्थित नदी के उस पार जंगल में गए थे। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी। बारिश के कारण नदी में बाढ़ आ गई थी। देर शाम जब ग्रामीण बकरियों को चराकर वापस गांव लौटने लगे तो नदी में पानी बढ़ने का अंदाजा नहीं लग पाये और सभी लोग पानी में बहने लगे। इनमें कुछ लोग तो किसी प्रकार नदी से बाहर निकल आए, परंतु बसंती देवी, फूलो देवी और एक 13 वर्ष का लड़के का पता नहीं चल पाया। इधर ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाए जाने के बाद अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंचे और लापता लोगों की तलाश में जुटे।

    बकरियां भी नदी में लापता

    ग्रामीणों का कहना है कि नदी में उनकी बकरियां भी लापता हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 50 से अधिक बकरियों को लेकर ग्रामीण नदी पार कर रहे थे, लेकिन अचानक नदी में पानी बढ़ जाने के कारण तीन लोगों के साथ-साथ सभी बकरियां भी लापता हो गई हैं। इधर अंधेरा हो जाने के कारण लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

    latehar River
    Previous Articleसावन की चौथी सोमवारी पर जहानाबाद में भगदड़ | 7 लोगों की मौत व कई घायल
    Next Article आज 9 बजे से रिम्स के जूनियर डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे | सरकारी अस्पतालों में बंद रहेंगी ओपीडी सेवा

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.