Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»धोखाधड़ी मामला : बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर के पास धौनी के खिलाफ शिकायत दर्ज | 30 अगस्त तक मांगा गया जवाब
    Crime

    धोखाधड़ी मामला : बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर के पास धौनी के खिलाफ शिकायत दर्ज | 30 अगस्त तक मांगा गया जवाब

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 11, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। बीसीसीआई (BCCI) के एथिक्स ऑफिसर विनीत शरण के पास महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) के खिलाफ ‘कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट’ की शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत BCCI के नियम 39 के तहत बोर्ड की एथिक्स समिति के पास दर्ज कारवाई गई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले अमेठी के निवासी राजेश कुमार मौर्य ने यह शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत उस 15 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले से संबंधित है, जिसे भारतीय क्रिकेटर एमएस धौनी ने रांची के सिविल कोर्ट में पूर्व रणजी खिलाड़ी मिहिर दिवाकर के खिलाफ दर्ज करवाया था। BCCI की एथिक्स समिति ने इस संबंध में धौनी से 30 अगस्त तक जवाब मांगा है। इसके अलावा राजेश कुमार मौर्य को भी 16 सितंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है। मामले की सुनवाई 16 सितंबर को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। सुनवाई वर्चुअल मोड के माध्यम से की जाएगी।

    रांची कोर्ट में धौनी ने फ्रॉड का मुकदमा दायर किया है

    रांची सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर के खिलाफ धौनी ने फ्रॉड का मुकदमा दायर किया हुआ है। इसमें मिहिर दिवाकर के अलावा सौम्या दास और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे, जो धौनी के साथ बिजनेस कर रहे थे। बताया गया था कि भारतीय क्रिकेटर के साथ 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। 20 मार्च 2024 को हुई सुनवाई मे रांची सिविल कोर्ट ने इस मामले को सही पाया था, जिसके चलते मिहिर दिवाकर, सौम्या दास और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को समन भेजा गया था। विशेष रूप से मिहिर दिवाकर पर धौनी की तरफ से आरोप लगाए गए कि उन्होंने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया था। एग्रीमेंट साल 2021 में ही समाप्त हो गया था, इसके बावजूद मिहिर दिवाकर की कंपनी (आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) ने उनके नाम का इस्तेमाल करना जारी रखा था।

    Mahender singh dhoni
    Previous Articleअपडेट : 13 अगस्त को रेसलर विनेश फोगाट पर फैसला सुनाएगा CAS
    Next Article रांची नगर निगम के आयुक्त बनाए गए संदीप सिंह । देखें कौन कहां गए

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका

    September 9, 20266 Mins Read

    AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला

    September 9, 20263 Mins Read

    ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.