Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»भारी बारिश का असर : रातू पहुंचने के पहले वाला डायवर्सन क्षतिग्रस्त | रांची नगर निगम ने टॉल फ्री नंबर जारी किया | एनडीआरएफ ने दीपाटोली में लोगों को घरों से बाहर निकाला
    Latest

    भारी बारिश का असर : रातू पहुंचने के पहले वाला डायवर्सन क्षतिग्रस्त | रांची नगर निगम ने टॉल फ्री नंबर जारी किया | एनडीआरएफ ने दीपाटोली में लोगों को घरों से बाहर निकाला

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 2, 2024Updated:August 2, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    डोरंडा मणिटोला पुल।

    आपदा प्रबंधन ने चेतावनी जारी किया

    रांची। पूरे झारखंड में गुरुवार से हो रहे बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने भी अभी एक से दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार हो रहे बारिश के कारण कई इलाकों में पानी घुस गया है। वहीं, कुड़ू से रांची जाने वाले नेशनल हाईवे में अत्यधिक बारिश होने के कारण रातू पहुंचने के पहले वाला डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया। डायवर्सन के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों का प्रवेश व परिचालन पर रोक लगा दिया गया है। इसको लेकर प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से जाने की लोगों को कहा है। ब्रांबे चौक से दाहिना मुड़कर पाली रोड पकड़ते हुए हाजी चौक रिंग रोड पर निकलें। ब्रांबे चौक से बाएं मुड़कर यूनिवर्सिटी रोड होते हुए ठाकुरगांव रातू रोड होते हुए काठीताड़ चौक पर निकलें। वहीं, आपदा प्रबंधन ने चेतावनी जारी कर बताया कि 2 व 3 को भारी बारिश पूरे राज्य में होने की संभावना है।

    जल-जमाव होने पर टॉलफ्री नंबर या व्हाट्सएप पर संपर्क करे

    मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में तेज वर्षा की संभावना जताई है, जिससे जलभराव और यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील किया है की अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और जरूरी वस्तुएं पहले से तैयार रखें। जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर हमारे टॉलफ़्री नंबर 1800-570-1235 या Whatsapp 814-123-1235 पर तुरंत सूचित करें।

    डोरंडा मणिटोला पुल खतरे के निशान के ऊपर

    भारी बारिश के कारण डोरंडा के कई इलाकों में पानी घुस गया है। वहीं, डोरंडा मणिटोला पुल खतरे के निशान के ऊपर है। पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव ने अवागमन रोक दिया है। इससे मणिटोला आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डोरंडा के हाथीखाना, न्यू परासटोली, हिनू, गौरी शंकर नगर व अन्य इलाकों में पानी घरों में प्रवेश कर गया। उधर, खेलगांव दीपाटोली में कई घरों में पानी घुस जाने के कारण एनडीआरएफ ने लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यहां 3-4 फीट पानी रोड पर बहने लगा। इसके बाद लोगों ने एनडीआरएफ की मदद ली।

    Weather Report Weather Report Jharkhand
    Previous Articleसीईओ ने 21 इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई
    Next Article बिग ब्रेकिंग : झारखंड में भारी बारिश के कारण कल सभी स्कूल बंद रहेंगे

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.