Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सीईओ ने 21 इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई
    News

    सीईओ ने 21 इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 2, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राज्य की 21 इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिए गए। कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग का झारखण्ड दौरा भी संभावित है। इस हेतु सभी इन्फोर्समेंट एजेंसी के राज्य स्तरीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधी सभी निर्वाचन विषयों की सुव्यवस्थित तैयारी करते हुए रिपोर्ट तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए अद्यतन परिस्थितियों के अनुरूप विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ससमय खाका तैयार कर लें।

    पदाधिकारियों की फोन बुक तैयार करने भी निर्देश

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य एवं जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की फोन बुक तैयार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रवर्तन एजेंसियां आपसी सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें। अवैध शराब और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के रोकथाम पर लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य हुए थे, आगामी विधानसभा चुनाव में भी अवैध शराब, हथियार अथवा पैसे के आवागमन पर नजर रखते हुए इनपर पूरी तरह से रोक लगाने के कार्य हेतु अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि यातायात, हवाई अड्डा, वन विभाग, बैंकों से भी निर्वाचन के क्रम में सहयोग की अपेक्षा है। सभी के सम्मिलित प्रयास से ही भयमुक्त एवं स्वच्छ निर्वाचन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी चेकपोस्ट को एक्टिव करते हुए व सीमावर्ती राज्यों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य योजना तैयार कर लें।

    Ceo Jharkhand Election 2024 Jharkhand Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। देखें किसे मिली जिम्मेवारी
    Next Article भारी बारिश का असर : रातू पहुंचने के पहले वाला डायवर्सन क्षतिग्रस्त | रांची नगर निगम ने टॉल फ्री नंबर जारी किया | एनडीआरएफ ने दीपाटोली में लोगों को घरों से बाहर निकाला

    Explore More

    May 14, 20264 Mins Read

    प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता

    May 13, 20262 Mins Read

    नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • प्रतीक यादव: राजनीति से दूर रहकर बनाया अपना बिजनेस साम्राज्य, अखिलेश यादव से ऐसा था रिश्ता May 14, 2026
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.