Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»रातू में पत्रकार परिवार पर हमला | दुकान में तोड़फोड़ | पत्रकार की पत्नी का बांया पैर फ्रेक्चर | 9 आरोपियों पर प्राथमिकी
    Crime

    रातू में पत्रकार परिवार पर हमला | दुकान में तोड़फोड़ | पत्रकार की पत्नी का बांया पैर फ्रेक्चर | 9 आरोपियों पर प्राथमिकी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 28, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी में रहने वाले एक हिंदी अखबार के प्रतिनिधि शेख मुजिबुल के परिजनों पर इटकी और मांडर के गोरे गांव से आये 9 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ब्लैक कीया कार जेएच 01 एफए 1337 पर सवार और हरवे हथियार से लैश होकर आये लोगों ने दुकान के शीशे तोड़ डाले। उनके पुत्र मोनाजिर हसन के गले से सोने का चेन भी लूट ली। मारपीट में उनकी पत्नी अजिदा बेगम का बांया पैर फ्रेक्चर हो गया। वहीं, बेटी शबाना परवीन, रोज़ी परवीन, पुत्र तनवीर और मोनाजिर हसन के शरीर में अंदरूनी चोटें आई है। कार में जेएमएम का झंडा लगा है। मामले को लेकर मोनाजिर हसन के बयान पर रातू थाने में कार चालक समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है व कार को जब्त कर लिया गया है। 

    दुकान से चोरी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा

    पत्रकार मुजिबुल के घर के एक कमरे में रोजी श्रृंगार स्टोर नामक दुकान चलता है। यहां बिस्कुट, कोल्ड्रिंक, मिनरल वाटर आदि की भी बिक्री की जाती है। 27 जुलाई की दोपहर मुजिबुल की बेटी रोज़ी दुकान में थी। पड़ोसी स्व ललकु खान का पुत्र वहां आया और गल्ले से रुपए चोरी कर भागने लगा। रोज़ी के चिल्लाने पर मोनाजिर दौड़ कर आया और बच्चे को पकड़ लिया। उसकी मां को बुलाकर घटना की जानकारी दी गई। बच्चे को डांट फटकार कर अपने साथ ले गई। लेकिन बच्चे की मां ने मायका वालों को गलत सूचना दी कि चोरी के आरोप में बच्चे के साथ मारपीट की गई है। इससे बौखलाकर आये लोगों ने पत्रकार परिवार पर हमला कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट की।  

    crime
    Previous Articleपूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया
    Next Article Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक | ओलिंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.