Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»ED ने जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को रात 8 बजे गिरफ्तार किया
    Crime

    ED ने जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को रात 8 बजे गिरफ्तार किया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 26, 2024Updated:July 26, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। ED ने जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को रात 8 बजे ED ने कमलेश को गिरफ्तार किया। अब रात भर कमलेश एयरपोर्ट रोड स्थित ED कार्यालय ईडी के कस्टडी में रहेगा। शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायएगा। ईडी अब कोर्ट में उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देने की संभावना है। ईडी ने समन भेज कर उसे 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। ED के समन पर आज कमलेश ED ऑफिस गया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि एक माह पूर्व ईडी ने कांके स्थित कमलेश के फ्लैट पर छापेमारी की थी। मौके से तब ईडी को 100 कारतूस व 1 करोड़ रुपये मिले थे। इस मामले में कांके थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था।

    पत्रकार से बना बड़ा जमीन कारोबारी

    पत्रकार से जमीन कारोबारी बना कमलेश कुमार शुक्रवार को ED ऑफिस पहुंचा। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की। जमीन कारोबारी कमलेश को एजेंसी ने छह समन जारी किया था। लेकिन उसने ईडी से समय की मांग की थी। छठे समन के बाद आज कमलेश एजेंसी के सामने हाजिर हुआ।

    छापेमारी में 1 करोड़ व 100 कारतूस मिले थे

    बता दें कि लैंड स्कैम से जुड़े केस में ईडी ने पिछले महीने 21 जून को कमलेश के घर पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान उसके घर से एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे। जिसके बाद ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा ने पूरे मामले में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। रांची के कांके थाना में कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हुआ था। इस मामले में ईडी ने कमलेश को समन भेजकर 28 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद ईडी ने कमलेश कुमार को दोबारा समन भेजकर 12 जुलाई को उपस्थित होने को कहा था। इस तरह कमलेश को ईडी ने छह समन भेजे थे।

    arrest ED Kamlesh Singh Pmla Court
    Previous ArticleParis Olympics 2024 : आज रात 11 बजे से ओपनिंग सेरेमनी | पीवी सिंधु और शरथ कमल भारतीय दल को लीड करेंगे | झारखंड की दीपिका व अंकिता करेंगी कमाल
    Next Article Paris Olympics 2024 : रंगारंग कार्यक्रम | संगीत | नृत्य और साहित्य ने बांधा समां | आज से मुख्य खेल शुरू

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.