Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»17 को निकलेगा मुहर्रम का जुलूस : सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर | वीडियोग्राफी व ड्रोन से की जाएगी निगरानी
    News

    17 को निकलेगा मुहर्रम का जुलूस : सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर | वीडियोग्राफी व ड्रोन से की जाएगी निगरानी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 15, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    डीजीपी ने विधि व्यवस्था को लेकर बैठक किया

    रांची। 17 जुलाई को मुहर्रम पर्व को लेकर डीजीपी झारखंड अजय कुमार सिंह ने विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, सभी क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी वरीयय पुलिस अधीक्षक और सभी पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हेतु समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक झारखंड के द्वारा मुहर्रम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा की गई, वैसे जिलों में जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं घटित हुई है उन जिलों में पुलिस महानिदेशक झारखंड ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। ज्ञात हो की मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की जा रही है। जुलूस के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर समेत अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण साथ में लेकर चलने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। ताकि आसामाजिक तत्व अफवाह ना फैल सके।

    अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत करें कार्रवाई

    किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन करते हुए अग्रत्तर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। सभी थाने में स्थानीय शांति समिति की बैठक आयोजित कर कोई भी फर्जी या धार्मिक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने नजदीकी पुलिस थाना में दें, ताकि इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाने में होने वाली शांति समिति की बैठक में पिछले वर्षों के वैसे चिन्हित स्थान जहां संप्रदाय घटनाएं घटित हुई हो वहां अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी जिलों में पूर्व से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी व ड्रोन से निगरानी रखने पर जोर दिया। मुहर्रम जुलूस पूर्व से तय रुट पर ही निकालने का दिशा निर्देश एवं रुट में पढ़ने वाले धार्मिक स्थल, चौक चौराहा पर सतत निगरानी रखने का निर्देश एवं जुलूस रूट का आपसी समन्यवय से भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया। इस बैठक में राज्य के सभी आला अधिकारी शामिल हुए।

    dgp jharkhand Muharram
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी से मुलाकात किए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article मुहर्रम पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक : सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने को लेकर सभी ने दिये सुझाव

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.