Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»DC व SSP ने मुहर्रम को लेकर विभिन्न अखाड़ों व जुलूस रुट का निरीक्षण किया | कर्बला में चादरपोशी कर अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी
    News

    DC व SSP ने मुहर्रम को लेकर विभिन्न अखाड़ों व जुलूस रुट का निरीक्षण किया | कर्बला में चादरपोशी कर अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 13, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    जुलूस में असामाजिक तत्व शामिल न हो इसे लेकर सजग रहें : उपायुक्त

    रांची। मुहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा व वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा रांची के विभिन्न अखाड़ों एवं जुलूस रुट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष गुप्ता, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। इससे पहले उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक चर्च रोड स्थित कर्बला पहुंचे, जहां कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया। कर्बला में लगने वाले मेले की जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्यों ने लाइट, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, जेनरेेटर आदि की व्यवस्था का अनुरोध किया गया, जिस पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित आश्वासन दिया गया।

    तय रुट से ही ससमय जुलूस निकालें और वापस लौटें

    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा पैदल जुलूस रुट का निरीक्षण किया गया। कर्बला से धौताल अखाड़ा, शिवाजी चौक से उर्दू लाइब्रेरी तक जुलूस रुट का निरीक्षण करते हुए आला अधिकारियों ने अखाड़ाधारियों से बातचीत कर विधि-व्यवस्था में सहयोग की बात कही। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि तय रुट से ही ससमय जुलूस निकालें और वापस लौटें। उन्होंने अखाड़ाधारियों से कहा कि जुलूस में असामाजिक तत्व शामिल न हो इसे लेकर सजग रहें। किसी भी तरह के खतरनाक कारनामें जुलूस में न हो इसका भी सभी अखाड़ाधारी ध्यान रखें।

    डोरंडा में सीसीटीवा की व्यवस्था रहेगी

    डोरंडा के युनूस चौक पहुंच कर भी उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अखाड़ाधारी से बातचीत की गयी। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करने को कहा। अखाड़ाधारी के अनुरोध पर उपायुक्त द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवश्यक स्थान पर सीसीटीवी की व्यवस्था करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

    चादरपोशी कर मांगी अमन चैन व तरक्की की दुआ

    कर्बला चौक स्थित कर्बला में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा सहित मुहर्रम कमेटी एवं शांति समिति के सदस्यों ने चादरपोशी कर देश में अमन, भाईचारा और तरक्की की दुआ की। इस दौरान महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, मौलाना तहजीबुल हसन, मोहम्मद इस्लाम, आफताब आलम, अकीलुर्रहमान, अफरोज आलम, पप्पू गद्दी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

    Dc Rannchi Muharram 2024 ssp ranchi
    Previous Articleमोरहाबादी में अपने दोस्त राजू की गर्दन पर छुरा से वार कर मौत के घाट उतारने वाला सूरज गिरफ्तार
    Next Article अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला | कान के पास गोली लगी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.