Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»T20 World Cup 2024 : इंग्लैंड को हराकर शॉन से फाइनल में इंडिया | अब ट्रॉफी के लिए 29 को साउथ अफ्रीका से मुकाबला
    Sports

    T20 World Cup 2024 : इंग्लैंड को हराकर शॉन से फाइनल में इंडिया | अब ट्रॉफी के लिए 29 को साउथ अफ्रीका से मुकाबला

    News Box BharatBy News Box BharatJune 28, 2024Updated:June 28, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए।
    Buy Ad Space

    – कप्तान रोहित ने 57 रनों की पारी खेली

    – भारत ने 68 रन से जीता मुकाबला

    रांची। T20 WORLD CUP 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर शॉन से फाइनल में पहुंच गया। अब 29 जून को फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस हारकर भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसके बाद अंग्रेजों को 16.4 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज भारत के तेज व स्पिन को गेंदबाज को झेल नहीं सका। यानी इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों के तरह ढेर हो गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल व कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड टीम की ओर से फिल साल्ट 5, कप्तान जोस बटलर 23, मोइन अली 8, जॉनी बेयरस्टो 0, हैरी ब्रूक 25, सैम कुरन 2, लियाम लिविंग्सटोन21, क्रीस जॉर्डन 1, आदिल रशीद 2, जोफ्रा आर्चर 21 रन बनाकर आउट हुए। रिसी टोपले 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रोहित व सूर्यकुमार ने टीम को संभाला

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। भारत के लिए रोहित शर्मा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कप्तान रोहित ने 57 रनों की पारी खेली। रोहित ने 39 गेंदों का सामना कर 6 चौका व 2 छक्का लगाया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 47 (4 चौका व 2 छक्का) व हार्दिक पांड्या ने 23 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए। जबकि सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और रीस टॉपले  को 1-1 सफलता हाथ लगी। मैच की शुरुआत में बारिश के चलते देरी हुई थी। भारत की पारी के आठवें ओवर के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला था।

    विराट का बल्ला फिर नहीं चला

    टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला सेमीफाइनल मैच में नहीं चला। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए विराट ने शुरू में कुछ अच्छे शॉट खेले। लेकिन सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए। विराट ने 9 गेंदों का सामना कर एक छक्का जड़ा। रिषभ पंत 4, रवींद्र जडेजा 17, शिवम दुबे 0, अक्षर पटेल 10 व अर्शदीप 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

    कप्तान रोहित शर्मा के 5 हजार रन पूरे

    रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले 5वें भारतीय कप्तान बने हैं। रोहित से पहले विराट कोहली, एमएस धौनी, मो. अजहर व सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में 5 हजार रन बना चुके हैं।

    पिछले सेमीफाइनल का हिसाब चुकता किया भारत

    टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य तैयार किया था, जिसे इंग्लैंड ने 16 ओवर में हासिल कर लिया था। लेकिन 2024 में भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर हिसाब चुकता कर लिया।  

    bcci ecb India vrs England rohit sharma T20 World Cup 2024 virat kohli
    Previous ArticleT20 World Cup 2nd Semi Final : कोहली के बाद रिषभ पंत भी आउट | टीम इंडिया 40-2 (5.2)
    Next Article बड़ी खबर : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत | जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

    Explore More

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 19, 20263 Mins Read

    Qatar LNG Crisis: ईरानी हमले के बाद $20 अरब का नुकसान | सप्लाई पर संकट

    March 19, 20263 Mins Read

    ईरान तनाव के बीच तेल-गैस के दाम बढ़े | दुनिया भर में असर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.