Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज से 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा
    News

    आज से 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 24, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    I.N.D.I.A. ब्लॉक सभी सांसद एकसाथ सदन में पहुंचेंगे

    रांची। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लिए थे। सत्र में 10 दिन में कुल 8 बैठकें (29-30 जून को छुट्‌टी) होंगी। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति भवन जाकर शपथ लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे लोकसभा पहुंचेंगे। शुरुआत के दो दिन, यानी 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। 27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र शुरू होगा। इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा-राज्यसभा के जॉइंट सेशन को संबाधित करेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बोलेंगे। यह पहला सत्र है, लिहाजा मोदी सरकार विश्वास मत भी हासिल करेगी। सत्र के आखिरी दो दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सरकार धन्यवाद प्रस्ताव लाएगी और दोनों सदनों में चर्चा होगी। 10 साल बाद पहली बार पीएम मोदी के सामने मजबूत विपक्ष होगा। विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक सभी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होंगे और वहां से एक साथ सदन में जाएंगे। संसद सत्र आज से 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिन में 8 बैठकें होंगी, I.N.D.I.A. ब्लॉक सभी सांसद एकसाथ सदन में पहुंचेंगे

    हंगामे के आसार

    पिछले हफ्ते NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी, तीन क्रिमिनल लॉ, लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में हुई गड़बड़ी के आरोपों पर विपक्ष इस बार हंगामा कर सकता है। I.N.D.I.A ब्लॉक के सभी सांसद एकता का प्रदर्शन करते हुए एकसाथ संसद में प्रवेश करेंगे। ये सांसद वहीं इकट्‌ठा होंगे जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी गई थी। सभी सांसद अपने साथ संविधान की एक कॉपी लेकर चलेंगे।

    bjp i.n.d.i.a Parliament Session 2024
    Previous Articleजहीर इकबाल की हुई सोनाक्षी सिन्हा
    Next Article राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई | आज से 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.