Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई | आज से 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा
    Latest

    राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई | आज से 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा

    News Box BharatBy News Box BharatJune 24, 2024Updated:June 24, 20242 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    ्

    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat

    रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिला दी। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से यानी सोमवार से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। दो दिनों तक नए संसद को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब शपथ दिलाएंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के रूप में शपथ लेंगे। 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लिए थे। सत्र में 10 दिन में कुल 8 बैठकें (29-30 जून को छुट्‌टी) होंगी। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति भवन जाकर शपथ लेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे लोकसभा पहुंचेंगे। शुरुआत के दो दिन, यानी 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। 27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र शुरू होगा। इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा-राज्यसभा के जॉइंट सेशन को संबाधित करेंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बोलेंगे। यह पहला सत्र है, लिहाजा मोदी सरकार विश्वास मत भी हासिल करेगी। सत्र के आखिरी दो दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सरकार धन्यवाद प्रस्ताव लाएगी और दोनों सदनों में चर्चा होगी। 10 साल बाद पहली बार पीएम मोदी के सामने मजबूत विपक्ष होगा। विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक सभी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र होंगे और वहां से एक साथ सदन में जाएंगे। संसद सत्र आज से 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिन में 8 बैठकें होंगी, I.N.D.I.A. ब्लॉक सभी सांसद एकसाथ सदन में पहुंचेंगे

    हंगामे के आसार

    पिछले हफ्ते NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी, तीन क्रिमिनल लॉ, लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में हुई गड़बड़ी के आरोपों पर विपक्ष इस बार हंगामा कर सकता है। I.N.D.I.A ब्लॉक के सभी सांसद एकता का प्रदर्शन करते हुए एकसाथ संसद में प्रवेश करेंगे। ये सांसद वहीं इकट्‌ठा होंगे जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी गई थी। सभी सांसद अपने साथ संविधान की एक कॉपी लेकर चलेंगे।

    Bhartruhari Mahtab bjp Congress INDIA Alliance Parliament Session 2024 Protem Speaker Protem Speaker Bhartruhari Mahtab
    Previous Articleआज से 18वीं लोकसभा का संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा
    Next Article पूजा ने डबल हैट्रिक सहित 7 गोल दागे | युवा ने जोरार नामकुम को 12 गोल से धोया

    Explore More

    July 9, 20263 Mins Read

    सिंगापुर से लेकर हीरो साइकिल्स तक, झारखंड में निवेश को लेकर बढ़ी वैश्विक दिलचस्पी

    July 8, 20263 Mins Read

    विजन-2050 पर झारखंड सरकार का बड़ा कदम, Google, IBM और AWS के साथ AI साझेदारी पर चर्चा

    July 8, 20264 Mins Read

    US-Iran MoU टूटने के कगार पर? ट्रंप के बड़े बयान के बाद बढ़ा तनाव, होर्मुज और लेबनान बने विवाद की जड़

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हजारीबाग का अमनारी गांव बना खेती का मॉडल: 200 से अधिक फसलों की खेती, जैविक और आधुनिक तकनीक से बढ़ रही किसानों की आय July 12, 2026
    • हार्वर्ड की ‘अगली आइंस्टीन’ जिन्होंने करोड़ों के ऑफर ठुकराकर चुनी विज्ञान की राह July 12, 2026
    • स्कूल से लौटी तो उजड़ चुका था घर: निगम की कार्रवाई में मेधावी छात्रा लक्ष्मी मुंडा के सपनों पर चला बुलडोजर July 12, 2026
    • Sony IER-M500 लॉन्च: ₹11,500 में प्रोफेशनल इन-ईयर मॉनिटर, लाइव म्यूजिशियंस के लिए शानदार विकल्प July 12, 2026
    • Su-57 पर उठे सवाल: यूक्रेन ने रूस के ओम्स्क ऑयल रिफाइनरी पर 2700 KM दूर किया ड्रोन हमला, क्या रूस का स्टील्थ फाइटर जेट नाकाम रहा? July 12, 2026
    • ओमान तट पर कमर्शियल जहाज GFS Galaxy पर हमला: 11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, 1 लापता; MEA ने जताई चिंता July 12, 2026
    • FIFA World Cup 2026: फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड व अर्जेंटीना सेमीफाइनल में July 12, 2026
    • गोल और असिस्ट दोनों में कमाल! FIFA World Cup 2026 में एम्बाप्पे बने टॉप परफॉर्मर July 12, 2026
    • विश्व जनसंख्या दिवस पर झारखंड सरकार का हेल्थ विजन, AIIMS, RIMS-2 और नई स्वास्थ्य योजनाओं का ऐलान July 11, 2026
    • स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी भिड़ंत July 11, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.