Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»20 जून से रांची में पहली बार खेला जाएगा स्व. अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल लीग | फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप प्लेयर सुधा भी शोभा बढ़ाएंगी
    Sport

    20 जून से रांची में पहली बार खेला जाएगा स्व. अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल लीग | फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप प्लेयर सुधा भी शोभा बढ़ाएंगी

    News Box BharatBy News Box BharatJune 19, 2024Updated:June 19, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुधा अंकिता तिर्की (फाइल फोटो)

    20 जून से रांची में पहली बार खेला जाएगा स्व. अमिताभ चौधरी महिला फुटबॉल लीग | फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप प्लेयर सुधा भी शोभा बढ़ाएंगी

    – अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा उद्घाटन मुकाबला खेलेंगी

    – मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर होंगी शामिल

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आगाज 20 जून 2024 से होगा। यह लीग स्व. अमिताभ चौधरी के नाम से जाना जाएगा। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि खेलगांव होटवार के प्रैक्टिस ग्राउंड में उद्घाटन मुकाबला दिन के 2.30 बजे से स्टार वॉरियर्स एफसी चडरी कांके व जय जवान क्लब डिबडीह के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला दिन के 3.30 बजे से एसबीसी जोरार नामकुम व डीएसएस एकेडमी के बीच होगा। मैच से पहले आदिवासी ग्रुप रांची ढाक-नगाड़ा व शाहनाई से खिलाड़ियों व दर्शकों को लुभाएंगे। साथ ही बरखा बड़ाईक नागपुरी सिंगर अपने आवास से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। वहीं, स्टार वॉरियर्स की ओर से अंडर-16 इंडिया खेल चुकी दिव्यानी लिंडा भी उद्घाटन मैच में जलवा बिखेरेंगी।

    वर्ल्ड कप खेल चुकी सुधा अंकिता भी होंगी शामिल

    उद्घाटन मैच की मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर व अभिषेक चौधरी होंगे। साथ ही फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल झारखंड की सुधा अंकिता तिर्की भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगी। इसके अलाव अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉलर अमीशा बाखला, विकसित बाड़ा सूरज मुणि कुमारी, अनिता डुंगडुंग, बबीता कुमारी, ललिता बोईपाई, निशिमा कुमारी अनीसा उरांव भी शामिल होंगी।

    19 टीमों के बीच खेला जाएगा मुकाबला

    19 टीमों के बीच मुकाबला तीन ग्रुप (A, B, C) में होगा। सभी ग्रुप से 2-2 टॉप टीम क्वालीफाई करेगी। इसके बाद सभी 6 टीम एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी। टॉप 2 टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। सभी मैच होटवार खेलगांव के प्रैक्टिस व स्टेडियम ग्राउंड में होंगे। हर दिन दोनों ग्राउंड में 2-2 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिन के 2.30 बजे से व दूसरा मैच दिन के 3.30 बजे से खेले जाएंगे। पहले दिन सिर्फ दो मैच खेले जाएंगे।

    ये टीमें खेलेंगी

    ग्रुप-ए : RANCHI WREAKERS, SURUD F.C NAMKUM, TARUN GHOSH F.C DHURWA, LITTEL ANGEL RED, BLUE PANTHER, SASHAKT CLUB, SILLI SPORTS ACADMEY

    ग्रुप-बी : DSS ACADMEY, SHAHID BIRSA CLUB JORAR, NAMKUM, ASHA F.A BHUSUR, YUWA CLUB, JSSPS, LITTEL ANGEL BLUE

    ग्रुप-सी : GTX DARK HORSE F.C, STAR WARRIORS F.C CHARDI, KANKE, JAI JAWAN CLUB DIBDIH, RIGHT TO CLICK CHARIHUJIR, SSFC NAGDI, UNITED F.C CHOTANAGPUR (F)

    Caa Caa Women's Football League Late Amitabh Choudhry Women's Football League 2024
    Previous Articleसीएम चंपई सोरेन ने कहा- हर हाल में खेलगांव का हो मेंटेनेंस
    Next Article 24 फुटबॉल कोच AIFF डी लाइसेंस कोर्स में शामिल हुए

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल

    May 20, 20262 Mins Read

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में तूफानी जलवा! रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते जा रहे हैं बिहार के इस लाल ने

    May 19, 20262 Mins Read

    MS धोनी ने दिए रिटायरमेंट के मजबूत संकेत! कहा- “मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.