Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Lok Sabha Election 2024 : 4 जून को सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो जाएगी | झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के लिए 81 हाल के 1492 टेबल पर होगी काउंटिंग
    Latest

    Lok Sabha Election 2024 : 4 जून को सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो जाएगी | झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के लिए 81 हाल के 1492 टेबल पर होगी काउंटिंग

    News Box BharatBy News Box BharatJune 3, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

    – सबसे अधिक चतरा-कोडरमा व सबसे कम खूंटी की होगी मतगणना

    – एजेंट मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो फिर नहीं जा सकेंगे भीतर

    रांची। Lok Sabha Election 2024 के 7 चरणों के मतदान के बाद मंगलवार यानी 4 जून को सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से सीटों को लेकर रूझान आने लगेंगे। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर मैदान में खड़े 244 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन पर हुए मतदान की काउंटिंग के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों में विधानसभा वार काउंटिंग टेबल लगाए गए है। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 मतदान टेबुल पर काउंटिंग की जाएगी। रांची लोकसभा संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग अलग-अलग विधानसभा वार होगी।

    तैयारी पूरी, 14 केंद्रों पर होगी मतगणना : के रवि कुमार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह का क्म्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना केंद्र के भीतर गए एजेंट अगर एक बार भी मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो दोबारा वह भीतर नहीं जा सकेंगे।

    रांची और लोहरदगा में 20 राउंड में मतगणना

    सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी। खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी। उसी तरह गोड्डा में 26, हजारीबाग और धनबाद में 25, दुमका और सिंहभूम में 24, राजमहल में 23, पलामू में 22, जमशेदपुर में 21, रांची और लोहरदगा में 20 तथा गिरिडीह में 19 राउंड में मतगणना होगी।  पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबुल बनाये गये हैं। वहीं, इवीएम के मतों की गिनती 1492 टेबुलों पर होगी। उन्होंने बताया कि गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 139 करोड़, 3 लाख, 9,542 रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।

    काउंटिंग से पहले ब्रीफिंग

    रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए मतों की गिनती पण्डरा स्थित मतगणना केन्द्र में की जाएगी। मतगणना हेतु पुलिस/प्रशासनिक पदाधिकारियाों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसको लेकर सोमवार (3 जून) को ब्रीफिंग की गई। मतगणना प्रेक्षक डीएस रमेश एवं अमित मेहरा की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु उन्होंने आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

    बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश

    ब्रीफिंग के दौरान निर्वाची पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मी और सुरक्षा कर्मी जिनके पास प्रवेश पास होगा, वे ही हॉल में प्रवेश कर सकेंगे, किसी अन्य व्यक्ति को हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना हॉल में केवल आवश्यक सामग्री जैसे-आधिकारिक दस्तावेज, पहचान पत्र और ड्यूटी संबंधी उपकरण ले जाने की ही अनुमति होगी। राहुल कुमार सिन्हा ने पोस्टल बैलट एवं ईवीएम के मतों की गिनती की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। काउंटिंग एजेंट के सामने सीयू और फॉर्म 17 सी से मतों के मिलान के बाद किस प्रकार मतगणना प्रारंभ करनी है, इसकी बिन्दुवार जानकारी सभी को दी गयी।

    मोबाइल, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित

    ब्रीफिंग के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरु होगी। मतगणना भवन में मोबाइल, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश वर्जित है। मतगणना हॉल में प्रवेश से पूर्व जितने भी व्यक्तियों का मतगणना हॉल के लिये प्रवेश पत्र होगा, उसकी गहन जांच की जाएगी।

    Loksabha Election 2024 counting Loksabha Election 2024 counting Jharkhand
    Previous Articleसीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 2024 : गाड़ी होटवार | बरियातू व जेएसए जीते
    Next Article CAA सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : 22 दिन के खेल में कौन टीम आगे व कौन टीम पीछे, देखें टेबल

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.