Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»बड़ी खबर : रांची के Xtreme Sports Bar में डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी अभिषेक गिरफ्तार | पुलिस ने बिहार के गया से धर दबोचा
    Crime

    बड़ी खबर : रांची के Xtreme Sports Bar में डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी अभिषेक गिरफ्तार | पुलिस ने बिहार के गया से धर दबोचा

    News Box BharatBy News Box BharatMay 27, 2024Updated:May 27, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    रांची। राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। होटल रेडिसन ब्लू के सामने Xtreme Sports Bar के डीजे संदीप प्रमाणीक को ऑटोमेटिक राइफल के गोली मारकर हत्या करने आरोपी अभिषेक सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अभिषेक को बिहार पुलिस की मदद से गया के अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। रांची पुलिस ने कुछ घंटे के बाद ही आरोपी को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल 2 आैर लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि रविवार (26 मई 2024) देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने एक्स्ट्रीम बार में डीजे बजाने वाले संदीप प्रमाणीक की ऑटोमेटिक राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात के करीब एक बजे अपराधी बार में घुसे आैर डीजे बजाने वाले संदीप के सीने में गोली मार दी। इसकी घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने छापामारी के दौरान फर्जी नंबर लगी एक ब्रेजा कार बरामद की है। घटना का अंजाम देने के लिए युवक सफेद रंग की ब्रेजा कार से बार पहुंचे थे। जहां से आरोपी ने कार से हथियार निकाला और उसके बाद बार पहुंचा। हाफ पैंट व मुंह ढ़के अभिषेक ने सामने में खड़े संदीप को सीने में गोली दाग दी। हत्या करने के बाद आरोपी कार से भागा व भागने के क्रम में कहीं एक्सीडेंट हुआ।

    बार बंद होने के बाद मारी गोली

    घटना के संबंध बताया गया कि बार बंद होने के बाद चार पांच युवक वहां पहुंचे। युवकों ने बार के कर्मचारियों से शराब मांगी व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि बार बंद हो चुका है। इसी बात को लेकर बार के कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हुई। फिर बाउंसर ने मारपीट कर उन लोगों को भगा दिया। इसके बाद फिर युवकों ने वापस बार आया व घटना को अंजामदिया। बार के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी। सोमवार की सुबह एसएसपी, सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बार के कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

    लड़कियों से छेड़खानी फिर हत्या

    रांची जब देर रात नींद की आगोश में सो रही थी, ठीक उसी वक्त चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार मे डीजे की धुन पर नाचते लोगों के बीच विवाद हुआ। लेकिन इस विवाद में डीजे संदीप की हत्या कर दी गई। एक्सट्रीम बार के शीशे पर गोलियों के निशान और फर्श पर पड़े खून निशान गवाह है। देर रात किए गए तांडव के बाद डीजे की हत्या की। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शराब के नशे में कुछ युवक युवतियां डीजे की धुंन पर झूम रहे थे। इसी बीच शराब का नशा इस कदर चढ़ा की बदमाशों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। फिर क्या था छेड़खानी के मामले ने एक विवाद की शक्ल ले ली, जिसके बाद मारपीट हुई है। बार मे मौजूद बॉउन्सर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को खूब पीटा और बार से निकाल दिया।

    घर जा रहे संदीप को मारी गोली
    इस मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि बार मे देर रात बाउंसर के साथ मारपीट हुई थी। बार से निकाले जाने के बाद सभी कहीं गए और फिर एक शख्स ऑटोमेटिक हथियार लेकर वापस उसी बार में पहुंचा। सीढ़ियों के पास डीजे संदीप प्रमाणिक बार बंद कर वापस अपने घर की तरफ जाने के लिए निकल ही रहा था कि हथियार से लैस शख्स वहां पहुंचा और बाउंसर के द्वारा पीटे जाने के का डीजे से बदला ले लिया। जानकारी के मुताबिक ऑटोमेटिक हथियार से उसकी हत्या कर दी गई।

    फर्श पर पड़े खोखे को भी उठाया

    बार संचालक विशाल सिंह ने बताया की रात 11 के आसपास बार के अंदर मारपीट हुई थी। जिस पर बार में मौजूद बाउंसर ने मारपीट कर रहे लोगों को बाहर निकाल दिया था। लेकिन अचानक से देर रात तकरीबन 1 बजे एक शख्स ऑटोमेटिक राइफल लेकर मौके पर पहुंचता है सबसे पहले डीजे की गोली मारकर हत्या करता है। फिर बाहर आकर 15 मिनट तक फायरिंग करता रहता है। सबसे चौंकाने वाले तथ्य तब सामने आए जब एक-एक फायरिंग किए जाने के बाद वह फर्श पर पड़े खोखे को भी उठाता जाता है।

    crime ranchi ssp ranchi
    Previous Articleरेडिसन ब्लू होटल के सामने देर रात बार में घुसकर डीजे चलाने वाले संदीप की ऑटोमेटिक राइफल से गोली मारकर हत्या
    Next Article CAA सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 2024 : बहु बाजार, कव्वाली, मोरहाबादी एफसी व हटिया ब्वॉयज जीते

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.