Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : बरियातू ने मेकॉन को रोका | गाड़ी होटवार से हारा जेएसएसपीएस
    Sport

    सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : बरियातू ने मेकॉन को रोका | गाड़ी होटवार से हारा जेएसएसपीएस

    News Box BharatBy News Box BharatMay 24, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – रुपुपीढ़ी ने कांके को हराया, बड़ाम व आदर्श का मैच ड्रॉ

    – 25 मई को रांची में होने वाले चुनाव को लेकर मैच नहीं खेला जाएगा

    रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गाड़ी होटवार व प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी की टीम नेजीत दर्ज की। वहीं, मजबूत टीम मेकॉन को राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने जीतने नहीं दिया। वहीं, एक अहम मुकाबले में गाड़ी होटवार की टीम ने जेएसएसपीएस को हराकर सबको चाैंका दिया। होटवार के खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में पहला मुकाबला बड़ाम वआदर्श का 0-0 से ड्रॉ रहा। दूसरा मुकाबला मेकॉन व बरियातू का जोरदार रहा। दर्शकों ने इस मैच का खूब लुत्फ उठाया। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही आक्रमक खेल खेला। पहले हाफ के खेल में बरियातू के खिलाड़ियों को गोल करने के तीन आसान मौके मिले। लेकिन खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा सके। उधर, मेकॉन के अनुभवि खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला करना शुरू किया। 19वें मिनट में साइड बैक क्षितिज महतो ने दूर से शॉट लगाकर गोल कर मेकॉन को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में बरियातू के खिलाड़ियों ने भी ऊपर चढ़कर खेलना शुरू किया। एडिशनल टाइम के 73वें मिनट में बरियातू के कौशिक दास ने गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में रुपुपीढ़ी ने कांके को 2-1 से पराजित किया। रुपुपीढ़ी के लिए 21वें मिनट में मनीष लकड़ा व 61वें मिनट में फ्रांसिस कच्छप ने गोल मारा। कांके की ओर से 23वें मिनट में अजय ने गोल किया। वहीं, गाड़ी होटवार की टीम ने जेएसएसपीएस की मजबूत टीम को 3-1 से हराया। होटवार के लिए 11वें मिनट में दिगंबर, 19वें मिनट में धर्म व 47वें मिनट में प्रदीप ने गोल दागा। जेएसएसपीएस की ओर से एक मात्र गोल खेल के 13वें मिनट में उदित मुंडा ने किया। शनिवार को रांची में मतदान को लेकर मैच नहीं खेला जाएगा।

    26 मई के मुकाबले

    प्रैक्टिस ग्राउंड : कोकर बनाम इरबा (2.30 बजे से), नामकुम बनाम चुट्‌टू (3.45 बजे से)

    स्टेडियम ग्राउंड : स्पोर्टिंग यूनियन बनाम जेएसए (2.30 बजे से), संत जॉन्स बनाम ब्लैक टाइगर (3.45 बजे से)

    Caa Caa Football League Ranchi 2024
    Previous Articleरांची समेत 4 संसदीय सीटों के लिए मतदान कल | DHONI अपने परिवार के साथ जेवीएम श्यामली में डालेंगे वोट
    Next Article वोटिंग शुरू : वोटर्स में जबरदस्त उत्साह | सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.