Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED ने PMLA कोर्ट में बताया : संजीव लाल और जहांगीर के घर से मिले पैसे मंत्री के हैं
    News

    ED ने PMLA कोर्ट में बताया : संजीव लाल और जहांगीर के घर से मिले पैसे मंत्री के हैं

    News Box BharatBy News Box BharatMay 16, 20244 Mins Read
    Oplus_131072
    Buy Ad Space

    – शुक्रवार से मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड की अवधि शुरू हो रही

    – आज मंत्री की रात जेल में कटेगी

    रांची। ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को गुरुवार को ED ने PMLA कोर्ट में पेश किया। ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड दी। कोर्ट से ही आलमगीर आलम को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया। रिमांड को लेकर विशेष कोर्ट के जस्टिस प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बहस चली। ED की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार ने पक्ष रखा। ED ने कोर्ट को बताया-कमीशन का 1.5% आलमगीर को जाता था। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से अदालत को कई अहम जानकारी दी गई। बता दें कि मंत्री से मगंलवार और बुधवार को ED ने पुछताछ की थी, पुछताछ के दौरान ही बुधवार शाम मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार की रात Ed कार्यालय में कटी थी अब गुरुवार की रात जेल में कटेगी।

    मंत्री का 1.5 फीसदी हिस्सा होता था

    बीते दिनों मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर से की गई पूछताछ से जो साक्ष्य मिले, उसके आधार पर जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर के यहां जो रुपए बरामद हुए थे, वे सभी पैसे मंत्री आलमगीर आलम के ही हैं। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर मैनेज करने को लेकर जो भी कमीशन का खेल चलता था, उसमें आलमगीर आलम का 1.5 फीसदी हिस्सा होता था। विभाग में चल रही गड़बड़ियों की जानकारी मंत्री आलमगीर को थी। इसके अलावे कई डॉक्यूमेंट से संबंधित जानकारी भी कोर्ट को दी गई। कल यानी शुक्रवार से मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड की अवधि शुरू हो रही है। आज वे बिरसा मुंडा जेल होटवार में रहेंगे। ईडी के अधिकारी शुक्रवार से 22 मई तक पूछताछ करेंगे।

    हेल्थ का हवाला देकर सहयोग की अपील

    आलमगीर की ओर से अदालत से हेल्थ ग्राउंड पर सहयोग की अपील की गई थी, जिसमें उन्होंने कोर्ट से कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। इस पर अदालत ने उन्हें राहत देते हुए कहा कि आलमगीर को हेल्थ से संबंधित तमाम सुविधाएं दी जाएं।

    6 को मंत्री के ps संजीव को गिरफ्तार किया गया था

    इससे पहले ED ने 6 मई को मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर को गिरफ्तार किया था। जहांगीर के घर से 30 करोड़ से ज्यादा कैश मिले थे। ग्रामीण विकास मंत्री से पूछताछ में कई बड़े नाम का खुलासा हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि कई नेता और बड़े अधिकारी भी ईडी की रडार में है जो इस कमीशन के खेल का अहम हिस्सा थे। कई अधिकारी ग्रामीण विकास का हिस्सा रहे हैं। ध्यान रहे कि ईडी ने मंत्री के पीएस रहे संजीव के सहायक जहांगीर के घर से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों को लेकर भी ईडी की पूछताछ जारी है।

    पीएस संजीव ने कई अहम जानकारी दी

    आलमगीर के पीएस संजीव ने खोले कई राजप्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में चल रहे मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल ने भी जांच एजेंसी को कई जानकारियां दी हैं। मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम के साथ संजीव लाल से भी पूछताछ की गई थी। संजीव लाल से पिछले 7 दिनों से पूछताछ चल रही है। इस पूछताछ के दौरान संजीव ने इस बात का स्वीकार किया है कि जो रुपए उनके और उनके सहायक के यहां से बरामद हुए हैं, वह सभी पैसे टेंडर कमीशन के हैं। यह भी बताया है कि टेंडर कमीशन के नाम पर किन-किन लोगों से रुपए लिए गए। ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद से ही मंत्री आलमगीर आलम ED की जांच के दायरे में थे। वीरेंद्र राम को ED ने 23 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था।

    alamgir alam ED Pmla Court
    Previous Articleमंत्री आलमगीर आलम को PMLA कोर्ट में किया गया पेश, पूछताछ के लिए ED को मिला 6 दिनों का रिमांड
    Next Article सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : जेएसएसपीएस | मेकॉन व स्पोर्टिंग यूनियन जीते

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.