Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»बड़ी खबर : Lok Sabha Election 19 अप्रैल से | पूरे देश में 4 जून को काउंटिंग होगी | आज से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू
    Latest

    बड़ी खबर : Lok Sabha Election 19 अप्रैल से | पूरे देश में 4 जून को काउंटिंग होगी | आज से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 16, 2024Updated:March 16, 20244 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो गई। चुनाव की तारीखों के एलान को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी। यानी आज से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में आम चुनाव 2024 के साथ-साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगें। पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी। चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था, लेकिन इस बार शनिवार को इसकी घोषणा की।

    7 चरणों में होगी वोटिंग

    लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे. जबकि काउंटिंग 4 जून को होगी. पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातंवा चरण 1 जून को होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी. 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा. कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा. केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी. कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे.

    पहले चरण में 21 राज्य

    पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी, 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी, 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी. पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी, 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी. छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी, 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी. सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी, 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.

    25 मई को रांची में होंगे मतदान

    झारखंड में लोकसभा के चुनाव चार चरणों में होंगे। 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में चुनाव होंगे। 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में चुनाव होंगे। 25 मई को गिरिडीह, रांची, धनबाद, और जमशेदपुर में चुनाव होंगे। 1 जून को गोड्डा, राजमहल और दुमका में चुनाव होंगे।

    सीईसी राजीव कुमार की मुख्य बातें

    • 55 लाख evm को इस्तेमाल होगा
    • लाख पोलिंग स्टेशन होंगे
    • 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स
    • 49 करोड़ पुरुष मतदाता
    • करीब 21 करोड़ युवा वोटर्स हैं
    • 82 लाख वोटर्स 85 साल से ऊपर
    • 2.18 लाख वोटर की आयु 100 साल से ज्यादा
    • मतदान केंद्रों पर हर सुविधाएं होगी
    • 85 साल के ऊपर के वोटर घर से वोट कर सकेंगे
    • 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी रहेंगे
    • 48 हजार ट्रासजेंडर हैं
    • 88.5 लाख दिव्यांग मतदाता हैं
    • 12 राज्यों में पुरुष से महिला वोटर अधिक

    दोनों चुनाव आयुक्तों ने पदभार संभाला

    आम चुनावों के एलान से पहले शनिवार को दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे।

    ap elections 2024 Election 2024 Lok Sabha election 2024 loksabha election 2024 date pm election 2024
    Previous Articleअमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई
    Next Article Loksabha Election 2024 : रांची में 25 मई को पड़ेगे वोट

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.