Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हमारी गिरफ्तारी में राजभवन का हाथ : हेमंत सोरेन
    News

    हमारी गिरफ्तारी में राजभवन का हाथ : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 5, 2024Updated:February 5, 20244 Mins Read
    Buy Ad Space

    जमीन अगर हमारे नाम से होगा तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा

    रांची ! झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कहा कि हर दिन विपक्ष हमें भ्रष्टाचार का पाठ पढ़ाया जात है, अगर हम ऐसे नाम लेना शुरू कर दें तो फिर स्थिति अलग हो जाएगी. हेमंत सोरेन को फसाने का काम किया गया है. हेमंत सोरेन पर किसी भी तरह की कोई प्रमाण नहीं मिलने के बाद भी उनको फसाने का काम किया जा रहा है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी का पथकता राजभवन में लिखा गया. जिस तरह का व्यवहार राजभवन की ओर से किया गया, वह पूरी झारखंड की जनता ने देखा. हमारी गिरफ्तारी की कहानी पहले ही लिखी जा चुकी थी, जिसका पूरा साथ राजभवन ने दिया. इनका जो पकवान अध्यक्ष महोदय था वह अधूरा रह गया. करोड़ों-करोड़ों रुपया लेकर जो उनके सहयोगी विदेश में बैठे हैं, वह इनका बाल भी बांका नहीं कर पा रहे हैं. भाजपा सिर्फ दलित-पिछड़ा व आदिवासी को परेशान कर रही है और बेगुनाहों पर अत्याचार कर रही है. साढे आठ एकड़ जमीन अगर हमारे नाम से होगा तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा. इनके षड्यंत्र का जवाब सही समय आने पर दूंगा. आदिवासी फाइव स्टार होटल में रहे तो तकलीफ, बीएमडब्ल्यू गाड़ी में चले तो तकलीफ. यह चाहते हैं कि आदिवासी सिर्फ जंगल में रहे. यह नहीं चाहते कि आदिवासी, पिछड़ा जज-ऑफिसर बनें, वह बड़े-बड़े पद में नहीं बैठे. बीजेपी बाबा राव भीमराव अंबेडकर के सपनों को कुचल रही है. कानून के अंदर रहकर गैर कानूनी काम कैसे करना है यह इनके अंदर रहकर सीखें. जब केंद्र की एजेंसी को कोई सबूत नहीं मिला तो हमारे बीवी बच्चों के बैंक खाते को खंगाल जा रहा है. एक आदिवासी होने के नाते मुझे बार-बार परेशान किया जा रहा है. अध्यक्ष महोदय अगर केंद्र की एजेंसी जमीन का सबूत हमारे नाम दिखा देगी तो राजनीति तो क्या झारखंड भी छोड़ देंगे. 22 जनवरी को रामराज आ गया और इसका असर बिहार में एक पिछड़ा भाई को मिला और उसके बाद दूसरा मोहरा मैं बना. यही है रामराज लेकिन अध्यक्ष महोदय यह इतना आसान नहीं है, इसका जवाब झारखंड ही नहीं देश की जनता देगी और इन लोगों को झारखंड से उखाड़ कर फेंकेंगे. मुझे कोई गम नहीं कि आज मुझे Ed ने पकड़ा है, जिस तरह से बंधु तिर्की का सदस्यता लिया है, इस तरह से ये मेरी भी सदस्यता खत्म कर सकते हैं. अब तो राजभवन का काम पूरा हो गया, अब इनका काम राष्ट्रपति भवन , संसद भवन से माननीय को अरेस्ट करेंगे. राज्यपाल के अभी भाषण पढ़ने से क्या होगा जब देश में लोकतंत्र ही नहीं रहेगा. हेमंत सोरेन ने कहा अब हर काम अध्यक्ष महोदय पिछले दरवाजे से हो रहा है. चक्र फिर घूमेगा अध्यक्ष महोदय और हेमंत सोरेन फिर यहीं होगा और फिर इनको जवाब देंगे . अपने राज्य के पिछड़े, दलित, आदिवासी व अल्पसंख्यकों के विकास के लिए जो करना होगा वह करते रहेंगे.

    समय-समय का फेर है और यह भी खत्म होगा

    हेमंत सोरेन ने कहा कि समय-समय का फेर है और यह भी खत्म होगा. एक बार फिर मैं आपको कह रहा हूं आने वाले समय में मैं और मजबूत होकर सामने आऊंगा और षडयंत्र करने वाले लोग देखते रहेंगे. हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि मीडिया से बात नहीं करना है. हमने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से पूछा कि क्या हम सदन में बोल सकते हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं आप सदन में भी नहीं बोल सकते. हमने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में चलिए और वहां लिख करके दीजिए कि मैं विधानसभा में नहीं बोल सकता. यह स्थिति बन गई है इस देश में इस तरीके से एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

    Congress ED hemant soren
    Previous Articleतेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी रांची में राहुल गांधी की सभा में शामिल होंगे
    Next Article बड़ी खबर : चंपई सोरेन सरकार ने बहुमत हासिल किया ! पक्ष में 47 व विपक्ष में 29 वोट पड़े.

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.