Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»22 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा : आज से 23 तक रांची में डेढ़ हजार से ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई | शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी
    News

    22 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा : आज से 23 तक रांची में डेढ़ हजार से ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई | शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 21, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    ड्रोन कैमरे से भी निगरानी, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

    रांची। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कहीं किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे इसको लेकर झारखंड की पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस उत्सव के माहौल में कोई खलल ना पड़े और समाज में तनाव ना फैल सके इसे लेकर रांची पुलिस भी पूरी तरह से सचेत है। राजधानी के वैसे इलाके जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आ चुके हैं, वैसे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा है। ।22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। राजधानी के 50 से अधिक मंदिरों में विशेष पूजन का कार्यक्रम तय है। वहीं, कई जगह बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। रांची में सुरक्षा के मद्देनजर जिलेभर में डेढ़ हजार से ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई है। फोर्स की तैनाती 21 से 23 जनवरी तक की गई है।रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस के अलावा रैफ, जैप और आईआरबी जवानों की भी तैनाती की गई है।

    सुरक्षा की मॉनिटरिंग एसएसपी कर रहे

    खास तौर पर अति संवेदनशील इलाकों में सबसे ज्यादा फोर्स तैनात रहेंगे। वहीं, अति संवेदनशील इलाकों में फोर्स के अलावा अग्निशमन दस्ता, वाटर कैनन के अलावा वज्र वाहन को भी तैनात किया गया है। पूरे रांची की सुरक्षा की मॉनिटरिंग एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा में डीएसपी के अलावा सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को अलग से लगाया गया है। शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहरभर के थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती करें। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

    कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी

    एक सप्ताह पूर्व ही राजधानी के चौक-चौराहों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कर लिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी के जरिए शहर में निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। रांची में होने वाले कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी। रांची पुलिस के अनुसार डेली मार्केट, अलबर्ट एक्का चौक, रातू रोड समेत अन्य इलाकों में जिन-जिन जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं, ऐसे जगहों पर फोर्स की तैनाती के साथ उसकी निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। रांची पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं। साइबर सेल को भी सोशल मीडिया पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

    dgp jharkhand hemant soren ssp ranchi
    Previous Articleरात 11 बजे तक CM आवास के 500 मीटर परिधि क्षेत्र में धारा-144 लागू रहेगा
    Next Article ब्रेकिंग : कल झारखंड के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे व सरकारी कार्यालय को 2:30 बजे तक बंद रखा जाएगा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.