Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»22 जनवरी को झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
    News

    22 जनवरी को झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 19, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में 3500 अतिरिक्त बलों की तैनाती की है. पुलिस मुख्यालय जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. राज्य में कई अतिसंवेदनशील इलाके के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं. किसी भी प्रकार के उत्पात की या कोई अन्य अप्रिय घटना न हो. इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय राज्य के सभी एसपी को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर पूरी चौकस नजर रखने के निर्देश दिए हैं. एसएसपी जमशेदपुर, धनबाद एवं एसपी चाईबासा, सरायकेला, खूँटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, बोकारो, पलामू, लातेहार, गढ़वा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, जामताड़ा तथा गोड्डा को कहा गया है कि तैनात अतिरिक्त बलों को पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी के साथ सभी दंगा रोधी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराते हुए विधि- व्यवस्था डियूटी के लिये प्रतिनियुक्त करें. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के मद्देनजर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिये 3500 अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति किया गया है. ये प्रतिनियुक्ति 18 जनवरी से 23 जनवरी तक रहेगी. जमशेदपुर में 300, चाईबासा में 100, सरायकेला में 100, खूँटी में 100, सिमडेगा में 100, गुमला में 100, लोहरदगा में 200, हजारीबाग 300, गिरिडीह में 100 लाठी बल और 50 सशस्त्र बल, कोडरमा में 150, चतरा में 150, रामगढ में 100, बोकारो में 200, धनबाद में 200, पलामू में 200, लातेहार में 100, गढ़वा में 100, देवघर में 150, दुमका में 150, पाकुड में 100, साहेबगंज में 150, जामताड़ा में 150 और गोड्डा में 150 लाठी बल तैनात रहेगे.

    dgp jharkhand hemant soren
    Previous Articleबड़ी खबर : झारखंड के सरायकेला जिले में ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
    Next Article हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी आग | कई दुकानें जलकर खाक

    Explore More

    March 13, 20263 Mins Read

    झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.