Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पूर्व रणजी क्रिकेटर मिहिर दिवाकर ने धौनी के नाम का सहारा लेकर 35 लाख रुपए उठाया | तमिलनाडू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
    News

    पूर्व रणजी क्रिकेटर मिहिर दिवाकर ने धौनी के नाम का सहारा लेकर 35 लाख रुपए उठाया | तमिलनाडू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 8, 20243 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। 4 दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी  ने आर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के निदेशक मिहिर दिवाकर व सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया था। अब फिर धौनी से ही जुड़ा एक नया मामला सामने पेश आया है। जिस मिहिर दिवाकर के खिलाफ धौनी ने अपराधिक मामला दर्ज कराया था उस मिहिर दिवाकर को 35 लाख रुपए के लेनदेन के सिलसिले में तमिलनाडू की पुलिस ने हाजिर होने का निर्देश दिया है। तमिलनाडू के हुडको पुलिस स्टेशन में होसुर के श्री श्रद्धा एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव चंद्रशेखर ने आर्का स्पोर्ट्स के पूर्व रणजी क्रिकेटर मिहिर दिवाकर के खिलाफ धौनी के नाम का सहारा लेकर 35 लाख रुपए ले लेने का शिकायत दर्ज कराया है। इस संबंध में हुडको पुलिस स्टेशन ने मिहिर दिवाकर को समन भेजकर हाजिर होने को कहा था। 3 समन पुलिस ने भेजा था, एक में मिहिर दिवाकर हाजिर हुए थे। चंद्रशेखर ने यह मामला 30.1.2022 को ही दर्ज कराया था। पुलिस ने मिहिर दिवाकर को 29 अप्रैल 2023 को आखिरी समन भेजकर 5 मई 2023 को हाजिर होने को कहा था। चंद्रशेखर ने अपने कंप्लेन में पुलिस को बताया कि मिहिर ने आर्का स्पोर्ट्स को धौनी का ऑथराइज्ड कंपनी बताया था। आपको बता दें कि मिहिर दिवाकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी के बहुत ही करीब रह चुके हैं। उन्होंने धौनी के साथ रणजी क्रिकेट में कई मैच खेले।

    रांची कोर्ट में भी मिहिर के खिलाफ मामला दर्ज

    5 जनवरी 2023 को धौनी ने आर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में क्रिमिनिल केस दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर पर आरोप है कि उन्होंने 2017 में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए धौनी के साथ एक करार किया था। जिसमें दुनिया के कई बड़े शहरों में क्रिकेट अकादमी एमएसडी के नाम से खोले गए। लेकिन इस डील के सभी नियमों और शर्तों की धज्जियां उड़ा दी गई। मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के आर्का स्पोर्ट्स ने धौनी के साथ मिलकर दुनिया के कई बड़े शहरों में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बनाया। डील के हिसाब से मिहिर दिवाकर को धौनी को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। करार के तहत प्रॉफ‍िट भी शेयर करना था। मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो धौनी ने 15 अगस्त 2021 को आर्का स्पोर्ट्स से अथॉर‍िटी लेटर वापस ले लिया और भुगतना के लिए कानूनी नोटिस भी भेजे। मगर कोई रिस्पॉन्स न मिलता देखा, आखिरकार धौनी की ओर से आर्का स्पोर्ट्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया। साथ ही दावा किया कि इससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

    dhoni mihir diwakar Tamilnadu police
    Previous Articleराजस्थान : 10 दिन पहले मंत्री बने ! उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी से हारे BJP के टीटी
    Next Article हेमंत कैबिनेट ब्रेकिंग: आज साल की पहली कैबिनेट बैठक में सबकी नजर | होटल ताज व हरमू फ्लाईओवर का आएगा प्रस्ताव

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.