Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 116 नए मामले सामने आए | 3 लोगों की मौत | कोडरमा में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान
    News

    पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 116 नए मामले सामने आए | 3 लोगों की मौत | कोडरमा में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 26, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 116 नए मामले सामने आए है, साथ ही 3 लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में देश में कोविड के 4170 एक्टिव केस हैं। नए JN.1 वेरिएंट के कुल 63 मामले हैं, अकेले केरल में ही 3096 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक में 436 एक्टिव केस हैं। वहीं, झारखंड के कोडरमा जिले जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज की पहचान की गई है। मरीज को कोलकाता से लाया गया है। फरार चल रहे एक वारंटी को कोडरमा पुलिस कोलकाता से गिरफ्तार कर कोडरमा लाई थी। जेल भेजने से पहले उसकी सदर अस्पताल में कोविड जांच की गई। जांच में आरोपी में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। आरोपी में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। अब इस कोरोना संक्रमित को रांची रिम्स लाया जाएगा।
    फिलहाल कोरोना पॉजिटिव मरीज को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सदर अस्पताल कोडरमा में रखा गया है। कोडरमा के सिविल सर्जन अनिल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में वारंटी में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि कहीं कोरोना पॉजिटिव मरीज नए वेरिएंट JN.1 से तो संक्रमित नहीं है।

    Corona
    Previous Articleनशे में एएसआई ने दनादन चला दी गोली | हजारीबाग पुलिस लाइन में मचा हड़कंप
    Next Article झारखंड के 5 डीएसपी का तबादला | जैप-1 भेजे गए ओम प्रकाश

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.