Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड में 65.40 प्रतिशत मतदान | जमशेदपुर में सबसे अधिक 67.68 | रांची में सबसे कम 65.36 प्रतिशत वोटिंग
    Latest

    झारखंड में 65.40 प्रतिशत मतदान | जमशेदपुर में सबसे अधिक 67.68 | रांची में सबसे कम 65.36 प्रतिशत वोटिंग

    News Box BharatBy News Box BharatMay 26, 2024Updated:May 26, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    – गिरिडीह और धनबाद में महिलाएं आगे, रांची जमशेदपुर में पुरुषों ने मारी बाजी

    – सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सील

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड में छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65.40 रहा है। यह बातें उन्होंने रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता में कही। मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किए जा चुके हैं। स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है। उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 67.87 और महिला मतदाताओं ने 67.49 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं से 0.38 फीसदी अधिक मतदान किया है।

    गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदान

    रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.53 और महिला मतदाताओं ने 65.20 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं ने 0.33 फीसदी अधिक मतदान किया है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.00 और महिला मतदाताओं ने 69.60 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 4.60 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है।

    धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत

    धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां भी पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 61.82 और महिला मतदाताओं ने 62.33 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 0.51 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 129 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गई है।

    loksabha chunav jharkhand loksabha election 2024
    Previous ArticleUpdate : झारखंड की 4 लोकसभा सीटों के लिए 62.13 प्रतिशत मतदान | सबसे अधिक जमशेदपुर में 66.79 व सबसे कम रांची में 58.73 % वोटिंग हुआ
    Next Article सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में स्पोर्टिंग यूनियन ने जेएसए को हराया

    Explore More

    June 21, 20262 Mins Read

    20 जून 2026 का सोने का भाव: Tanishq, Kalyan और Malabar Gold में आज का लेटेस्ट रेट जारी, देखें 24K, 22K और 18K की कीमतें

    June 18, 20261 Min Read

    परिमल नाथवानी ने दर्ज की बड़ी जीत, कांग्रेस को लगा झटका

    June 18, 20262 Mins Read

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम तक साफ होगी तस्वीर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • 20 जून 2026 का सोने का भाव: Tanishq, Kalyan और Malabar Gold में आज का लेटेस्ट रेट जारी, देखें 24K, 22K और 18K की कीमतें June 21, 2026
    • 24 घंटे में बदली कहानी: मानसिक अस्वस्थ से एनकाउंटर तक, भरत भूषण तिवारी केस में क्या हुआ? June 20, 2026
    • Cocktail 2 Review: ग्लैमर और स्टार पावर के बावजूद फीकी पड़ी कहानी June 19, 2026
    • ईरान से टकराव के बाद अमेरिका को क्या मिला? 100 दिन बाद सामने आई तस्वीर June 19, 2026
    • तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को लीगल नोटिस, TG20 लीग पर बढ़ा विवाद June 19, 2026
    • Eetha Teaser: गर्भनाल काटने वाले सीन ने जीता फैंस का दिल, विठाबाई के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर June 19, 2026
    • परिमल नाथवानी ने दर्ज की बड़ी जीत, कांग्रेस को लगा झटका June 18, 2026
    • RSS कार्यालय हमला: हिरासत से भागा आरोपी एनकाउंटर में घायल, 4 गिरफ्तार June 18, 2026
    • झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम तक साफ होगी तस्वीर June 18, 2026
    • अमेरिका ने सैन्य कमांड से हटाया ‘इंडो’, भारत को लेकर बढ़ी चर्चा June 17, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.