Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Update : झारखंड की 4 लोकसभा सीटों के लिए 62.13 प्रतिशत मतदान | सबसे अधिक जमशेदपुर में 66.79 व सबसे कम रांची में 58.73 % वोटिंग हुआ
    Latest

    Update : झारखंड की 4 लोकसभा सीटों के लिए 62.13 प्रतिशत मतदान | सबसे अधिक जमशेदपुर में 66.79 व सबसे कम रांची में 58.73 % वोटिंग हुआ

    News Box BharatBy News Box BharatMay 25, 2024Updated:May 25, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

    MS DHONI ने परिवार संग जेवीएम में डाला वोट

    रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के लिए वोटिंग खत्म हो गया। 5 बजे तक 4 लोकसभा सीटों के लिए 62.13 प्रतिशत मतदान हुआ। जमशेदपुर में सबसे अधिक व रांची में सबसे कम मतदान हुआ। धनबाद में 58.90, गिरिडीह में 65.44, रांची में 58.73 व जमशेदपुर में 66.79 प्रतिशत मतदान हो गया है। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर रखीहै। इन सीटों पर कुल 82,16,506 वोटर्स प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बुथों की संख्या 8963 है, इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है। इनमें 2 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं।

    धोनी ने बूथ नंबर 378 में मतदान किया

    वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS DHONI) ने अपने परिवार के साथ मेकॉन के जेवीएम श्यामली बूथ में मतदान किया। बूथ संख्या 378 में धोनी, पान सिंह, धोनी की मां, साक्षी, भाई नरेन्द्र सिंह धोनी ने वोट डाला। धौनी की एक झलक देखने को लेकर सुबह से ही जेवीएम स्कूल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। धोनी के आते ही लोग बेकाबू हो गए और उनके करीब पहुंचने लगे। हालांकि सुरक्षा के चाक चौबंद रहने के कारण धौनी के करीब कोई नहीं जा सका।

    माननीयों ने डाले वोट

    झारखंड के चार लोकसभा सीटों को लेकर शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक चला। 25 मई को रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद में वोट डाले गए। इस बीच आज माननीयों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सबसे पहले श्रीकृष्ण लोक सेवा संस्थान परिसर में बने बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.।उन्होंने कहा कि विकास के लिए हमने अपना वोट डाला। ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी अपने मतदान केंद्र भालूबासा हरिजन हाइस्कूल पर जाकर वोट डाला। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजकीयकृत मॉडल उच्च विद्यालय डोरंडा में सपरिवार मतदान किया। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने संत फ्रांसिस स्कूल हरमू में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में वोट डाला। झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने चंदनकियारी के बूथ संख्या 219 में वोट डाला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो के बूथ संख्या 198 में अपना वोट डाला।

    सुबह 6 बजे से ही वोटर्स बूथ में आने लगे

    रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ है, इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रांची सीट के लिए कांग्रेस से यशस्विनी सहाय और भाजपा से संजय सेठ चुनावी मैदान में है। रांची में जबरदस्त उत्साह वोटर्स में देखने को मिला। सुबह से ही हर बूथ में वोट देने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। महिलाओं की संख्या इसमें ज्यादा है। डोरंडा बालिका उच्च विधालय में 6 बजे से ही लोग वोट देने के लिए बूथ में पहुंचने लगे। 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यहां बूथ संख्या 394, 395 व 396 में समय से शुरू हो गई। वहीं, हिनू, हिंदपीढ़ी, चुटिया, रातू रोड, एचईसी क्षेत्र, मेकॉन कॉलोनी, एजी कॉलोनी, डोरंडा-56 सेट व अन्य जगहों पर भी वोटर्स घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे। सुरक्षा के भी इंतजाम चाक चौबंद है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अपनी पत्नी के साथ बरियातू के कन्या उच्च विद्यालय में वोट डाला। वहीं, मंत्री रामेश्वर उरांव ने रांची व बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में वोट डाला।

    58 सीटों पर मतदान

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 25 मई 2024 को 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दिल्ली की सात, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

    रांची के सिल्ली विधानसभा में सबसे अधिक वोटिंग (5 बजे तक )

    सिल्ली- 62.45 प्रतिशत

    खिजरी- 57.01 प्रतिशत

    रांची- 54.09 प्रतिशत

    हटिया- 55 प्रतिशत

    कांके- 54.61 प्रतिशत

    5 बजे तक 57.70 फीसदी वोटिंग

    बिहार : 52.41%
    हरियाणा : 55.93%
    जे एंड के : 51.35%
    झारखंड : 61.41%
    दिल्ली : 53.73%
    ओडिशा : 59.60%
    यूपी : 52.02%
    पश्चिम बंगाल : 77.99 %


    loksabha chunav jharkhand loksabha election 2024 loksabha Election Ranchi
    Previous ArticleED ने IAS मनीष रंजन को भेजा दूसरा समन | 28 मई को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया
    Next Article झारखंड में 65.40 प्रतिशत मतदान | जमशेदपुर में सबसे अधिक 67.68 | रांची में सबसे कम 65.36 प्रतिशत वोटिंग

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.