Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»12 अगस्त को भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव: बृजभूषण का दावा 25 में से 22 राज्य हमारे साथ
    News

    12 अगस्त को भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव: बृजभूषण का दावा 25 में से 22 राज्य हमारे साथ

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 30, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    सोमवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि

    रांची। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने दावा किया कि 25 में से 22 राज्य इकाईयों ने रविवार को उनके द्वारा बुलाई गई एक बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को महासंघ के चुनावों के लिए विभिन्न पदों पर उनके उम्मीदवारों की घोषणा 31 जुलाई को की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख सोमवार तक है। भाजपा सासंद बृजभूषण ने यहां पांच सितारा होटल में यह बैठक बुलाई। उन्होंने कहा, डब्ल्यूएफआई से जुड़े 25 राज्य इकाईयों में से 22 ने बैठक में हिस्सा लिया। (हमारे) उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार को की जाएगी। बैठक में हिस्सा लेने वाले एक राज्य इकाई के सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि भाजपा नेता का दामाद (जिन्हें डब्ल्यूएफआई के शीर्ष पद पर बृजभूषण के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है और 12 अगस्त को डब्ल्यूएफआई चुनाव में बिहार के एक प्रतिनिधि) इस शीर्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। राज्य इकाई के सदस्य सचिव ने कहा, उसने (विशाल) चुनाव लड़ने के लिए अपनी अक्षमता घोषित कर दी है। क्योंकि वह काफी व्यस्त है और अगर उन्हें पद पर चुन भी लिया जाता है तो वह पद के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, लेकिन वह अपना वोट देंगे।

    चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं बृजभूषण

    ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष छह पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं, क्योंकि महासंघ के प्रमुख के तौर पर उन्होंने 12 साल पूरे कर लिए हैं और राष्ट्रीय खेल संहिता के अंतर्गत एक पद पर इतनी ही अधिकतम अवधि तक काबिज रहने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि बृज भूषण के उम्मीदवारों को प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से चुनौती मिल सकती है और खबरों के अनुसार प्रतिद्वंद्वी गुट ने भी राष्ट्रीय राजधानी में एक अलग जगह अपनी बैठक की थी। भाजपा सांसद के खेमे के एक और करीबी सूत्र ने कहा, ओलंपिक भवन में नामांकन भरने से पहले एक और बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता बृज भूषण करेंगे। डब्ल्यूएफआई की दिन प्रतिदिन की गतिविधियों की जिम्मेदारी भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित तदर्थ समिति पर है जिसकी अगुआई भारतीय वुशु संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा कर रहे हैं।

    brijbhushan sharan singh election ioa wrestler
    Previous Articleसीनियर डिवजीन फुटबॉल लीग से 2 टीम नीचे व बी डिवीजन से 2 टीम ऊपर आएगी
    Next Article मुहर्रम जुलूस में नेशनल फ्लैग से की गई छेड़छाड़ मामले में 12 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    Explore More

    May 13, 20262 Mins Read

    नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नंदीग्राम या भवानीपुर? CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनी अपनी सीट, इस सीट से देंगे इस्तीफा May 13, 2026
    • सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार May 13, 2026
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.