Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे दिखेगी झारखंड की अद्भुत छटा
    News

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे दिखेगी झारखंड की अद्भुत छटा

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 19, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। रांची के रातू रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर झारखंड की कला और संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण की छटा भी देखने को मिलेगी। इसके लिए एनएचएआई और केसीसी बिल्डकॉन के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसे लेकर रांची के सांसद संजय सेठ के निर्देश पर काम भी शुरू हो गया है। यह प्रयास किया जा रहा है कि रांची का यह एलिवेटेड कॉरिडोर देश के चुनिंदे कॉरिडोर में शामिल हो सके। ऐसी तैयारी की जा रही है, ताकि एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजरने वालों को झारखंड में होने का एहसास होगा। झारखंड की कला संस्कृति को देखने का अवसर मिलेगा। यहां के महापुरुषों की जीवन गाथा भी दिखेगी। इस कार्य के लिए नागपुर की एक एजेंसी से संपर्क किया गया है। वह एजेंसी इस एलिवेटेड कॉरिडोर के सभी पीलर को बेहतर तरीके से सजाने की तैयारी कर रही है।

    2.5 करोड़ रुपए का खर्च आएगा

    इस साज-सज्जा में लगभग 2.5 करोड़ रुपए का खर्च आने की संभावना है। एजेंसी जो तैयारी कर रही है, उसके अनुसार इस एलिवेटेड कॉरिडोर को 5 जोन में बांटा गया है। उसी 5 जोन के अनुसार इसे सजाया जाएगा। जिसमें ट्राइबल जोन, पर्सनैलिटी जोन, स्पोर्ट्स जोन, सोशल एवरनेस जोन और ग्रीन जोन शामिल हैं।

    महापुरुषों की जीवन गाथा देखने को मिलेगी

    पर्सनैलिटी जोन में झारखंड के महापुरुषों भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हो, नीलांबर पीतांबर, चांद भैरव सहित कई महापुरुषों की जीवन गाथा देखने को मिलेगी।

    झारखंड के खिलाडिय़ों की उपलब्धियां देखने को मिलेंगी

    स्पोर्ट्स जोन में हॉकी, फुटबाल, तीरंदाजी, ओलंपिक सहित अन्य खेलों से जुड़े झारखंड के खिलाड़ी और उनकी उपलब्धियां देखने को मिलेंगी। ग्रीन जोन में झारखंड की नदियों, पहाड़ों और झरनों की हरी भरी छटा दिखेगी। सोशल अवेयरनेस जोन में कई प्रकार के सामाजिक संदेश होंगे। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर पर रांची के आसपास के झरनों की छटा भी देखने को मिलेगी। जो बेहतर लाइटिंग से सजी हुई होगी।

    रंग बिरंगी लाइटिंग से होगा चकाचौंध

    इसके अलावा स्टील के प्लेट पर रंग बिरंगी लाइटिंग की भी तैयारी की जा रही है। ताकि उसके प्रभाव से कॉरिडोर और भी खूबसूरत दिखे। इसके अलावा इस कॉरिडोर के ऊपर की दीवारों पर भी सोहराय पेंटिंग, छऊ और पाइका की भी झलक देखने को मिलेगी। झारखंड के जंगल, झरने और वन्य जीव को 3डी के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके अलावा कॉरिडोर के नीचे पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की जाएगी। इससे इसकी खूबसूरती और बढ़ेगी।

    2024 तक कॉरिडोर तैयार हो जाएगा

    सांसद संजय सेठ ने बताया कि मार्च 2024 तक यह कॉरिडोर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, इसकी पूरी संभावना है। इसे सजाने के लिए मैंने संबंधित एजेंसी और विभाग को निर्देश दिए हैं। मैंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि कॉरिडोर को इस रूप में सजाए जाए जिससे कि यहां झारखंड की झलक देखने को मिले। रांची और झारखंड के जल, जंगल, पहाड़, झरनों के साथ यहां की प्रकृति की अनुपम छटा, वन्यजीव, पर्यटन स्थल आदि की झलक इस सजावट में दिखे, इसके लिए भी मैंने निर्देशित किया है।

    hemant soren jharkhand Mp ranchi sanjay seth
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के 24 आईपीएस अधिकारियों की अधिसूचना जारी कर दी | सादिक सबसे कम उम्र के
    Next Article रांची हिंसा मामले में डोरंडा व हिंदपीढ़ी से 8 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

    Explore More

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • Gold Price Today: चौथे सप्ताह भी गिरावट की राह पर सोना, मजबूत डॉलर और फेड की सख्ती से दबाव June 26, 2026
    • UAE-BrahMos डील की चर्चा से खाड़ी में हलचल, सऊदी में सवाल, पाकिस्तान पर हमले का हवाला June 26, 2026
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.