Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»महिला पुलिस अधिकारी भी थाना इंचार्ज बनें | शीघ्र नियम बनाई जाएगी : हेमंत सोरेन
    Latest

    महिला पुलिस अधिकारी भी थाना इंचार्ज बनें | शीघ्र नियम बनाई जाएगी : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का समापन

    रांची। जैप-1 शौर्य सभागार डोरंडा में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन से महिला पुलिस कर्मियों के बीच उत्साह, उमंग और उम्मीद जगी है। इस 2 दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा-परिचर्चा हुई है, इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में महिला पुलिसिंग व्यवस्था पर दिखे यह हमसभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन के अवसर पर महिला पुलिस के हक-अधिकार, उचित मांगों, समस्याओं के निराकरण इत्यादि से संबंधित जो आवश्यक सुझाव राज्य सरकार तक पहुंची है, इन सुझावों पर यथोचित विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने एक विशेष स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य के विकास आयुक्त अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    पुरुष पुलिस सम्मेलन का कैलेंडर बनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर स्थापित पुलिस थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी भी थाना इंचार्ज बन सके इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र नियम बनाएगी। निश्चित रूप से थानों में वरीय पदाधिकारी के रूप में महिला पुलिस जिम्मेदारी संभाले ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में राज्य स्तरीय पुरुष पुलिस सम्मेलन का आयोजन हो इसके लिए भी कैलेंडर बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी पुलिसिंग व्यवस्था सिस्टम के जड़ तक पहुंचकर उसे मजबूत करने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के पुलिसकर्मी क्षमतावान हैं, फिर भी कुछ वादों का अनुसंधान इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई इत्यादि को सौंप दिया जाता है आखिर ऐसा क्यों? इन विषयों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

    सम्मेलन 6 महीने में एक बार होनी चाहिए

    सोरेन ने कहा कि राज्य की महिला पुलिस बल के बेहतरी के लिए क्या करने की जरूरत है इस पर बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए। कुछ विषयों पर राज्य सरकार को नीति निर्धारण करने की आवश्यकता है तो कुछ चीजें पुलिस विभाग स्तर की हैं। महिला पुलिस के हित में पुलिस विभाग को भी आगे बढ़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर विभाग में सकारात्मक बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है। हमारा मानना है कि राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन वर्ष में एक बार नहीं बल्कि 6 महीने में एक बार होनी चाहिए। राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था को आप इस कदर आगे बढ़ाएं कि राज्य के पुलिस बल में जहां आज महिला पुलिस की संख्या 5 से 6 प्रतिशत है, वहीं आने वाले समय में यह संख्या 50 प्रतिशत तक पहुंचे, इस निमित्त जो भी सहयोग राज्य सरकार की ओर से आपको चाहिए वो हमारी सरकार करेगी।

    कार्यपालिका एवं समाज के अंदर महिला पुलिस की भूमिका अहम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पुरुष और महिलाएं सिर्फ पुलिस विभाग में ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में कंधे से कंधे मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी महिला और पुरुष के बीच कुछ फासले हैं जिसे पाटने की जरूरत है। कार्यपालिका और समाज के अंदर महिला पुलिस की भूमिका अहम रहती है। कई संवेदनशील मामलों पर राज्य में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अक्सर राज्य की पुलिस पर कई सवाल खड़ा होते हैं। कई सवाल गलत तो कई सवाल सही भी हो सकते हैं, यह मूल्यांकन का विषय है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। हमें एक ऐसी पुलिसिंग व्यवस्था खड़ी करनी है जिसमें राज्य की आम जनता का पुलिस पर भरोसा कायम रहे। हमारी पुलिस आमजनों के बीच ऐसा कार्य करे जिसका परिणाम हमेशा न्याय संगत रहे।

    रूढ़िवादी मानसिकता और व्यवस्था में बदलाव लाया जा सकता है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था सुधारना आपके हुनर और बेहतर कार्य शैली की बात है। कुछ चीजों को आसानी से सरलता पूर्वक सुधार किया जा सकता है। कई जगहों पर महिला समूहों की बड़ी संख्या है जैसे महिला कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, महिला से जुड़े शिक्षण संस्थानों के हॉस्टल्स इत्यादि। इन जगहों पर महिला पुलिस पदाधिकारियों का सीधा समन्वय होना चाहिए, ताकि महिला से जुड़ी परेशानियों को जाना और समझा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हमेशा प्रयास है कि हमारी पुलिस व्यवस्था पर कोई उंगली न उठा सके या नकारात्मक कमेंट की गुंजाइश कम रहे। समाज के अंदर बेहतर कार्यशैली का परिचय देते हुए रूढ़िवादी मानसिकता और व्यवस्था में बदलाव लाया जा सकता है।

    Anurag Gupta Avinash Kumar Jharkhand Cm Hemant Soren jharkhand police Suman Gupta
    Previous Articleआक्रोश रैली में हुए बवाल के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं सहित 12 हजार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Next Article श्री कृष्ण जन्मोत्सव- 2024 : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दही हांडी प्रतियोगिता और लेजर शो का लिया आनंद

    Explore More

    April 2, 20263 Mins Read

    हजारीबाग में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां समेत तीन गिरफ्तार

    April 1, 20262 Mins Read

    झारखंड पुलिस मुख्यालय का आदेश: बॉडीगार्ड्स की पूरी सूची और विवरण 24 घंटे में जमा करें

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.