Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»5 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र | केवल पांच दिन चलेगा सदन
    Breaking News

    5 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र | केवल पांच दिन चलेगा सदन

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 4, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू होगा। इस सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के कार्यालय कक्ष में एक सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान और राजद विधायक सुरेश पासवान शामिल हुए। स्पीकर महतो ने सत्ता पक्ष और विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने तथा समय का अधिकतम सदुपयोग करने की अपील की, ताकि जनहित के मुद्दे अधिक से अधिक उठाए जा सकें। पांच दिवसीय यह सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा। 5 दिसंबर को दोपहर 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी और शोक प्रस्ताव के बाद सोमवार के लिए स्थगित हो जाएगी। शनिवार-रविवार अवकाश रहने के कारण सत्र केवल पांच दिन का होगा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने द्वितीय अनुपूरक पर चर्चा का समय बढ़ाने का आग्रह किया, जिस पर सहमति बनी। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस सत्र में सदन की कार्यवाही बढ़ाने की बात नहीं होगी, बल्कि पांच दिनों के सत्र का अधिकतम सदुपयोग करते हुए जनहित के कार्य किए जाने चाहिए।

    स्पीकर द्वारा बताए गए कार्यक्रम के अनुसार

    • 8 दिसंबर (सोमवार): प्रश्नकाल के अलावा चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया जाएगा।
    • 9 दिसंबर (मंगलवार): प्रश्नकाल के बाद द्वितीय अनुपूरक पर चर्चा होगी और उसे पारित किया जाएगा। इसी दिन विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा।
    • 10 दिसंबर (बुधवार): प्रश्नकाल के अतिरिक्त राजकीय विधेयक पर चर्चा और पारित होगा।
    • 11 दिसंबर (गुरुवार): यदि विधेयकों की संख्या अधिक रही तो उन्हें इस दिन पेश किया जाएगा।

    jharkhand vidhansabha Winter Session of the Assembly 2025
    Previous Articleरांची के सीठियो बस्ती में जमीन विवाद के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत | समन अवहेलना मामले की ट्रायल सुनवाई टली

    Explore More

    March 13, 20262 Mins Read

    US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत

    March 13, 20262 Mins Read

    भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान

    March 13, 20262 Mins Read

    ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.