Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»सदन में ये कैसा आचरण बीजेपी विधायकों का | आपको पूरा झारखंड देख रहा | स्पीकर हुए आग बबूला | देखें वीडियो
    News

    सदन में ये कैसा आचरण बीजेपी विधायकों का | आपको पूरा झारखंड देख रहा | स्पीकर हुए आग बबूला | देखें वीडियो

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 3, 2023Updated:August 3, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    इरफान अंसारी के बयान पर जमकर बवाल

    मेहता ने कहा- सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें

    रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को जो सदन में हुआ उसे झारखंड की इतिहास में याद रखा जाएगा। सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक इरफान अंसारी के आदिवासी पर दिए बयान पर जमकर बवाल मचा रहे थे। लेकिन भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने सदन को शर्मशार कर दिया। मेहता सदन के अंदर इरफान अंसारी को मारने दौड़ गए। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष आग बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि सदन को भाजपा वाले ने अखाड़ा बना दिया है। मार्शल से कहा, सदन से उठाकर बाहर कर दो। इस तरह कोई सदन में करता है। अपने जगह से हटकर मारपीट के लिए उतारु होते हैं। शर्म आनी चाहिए। स्पीकर बार बार मेहता को बैठने के लिए कह रहे थे, लेकिन मेहता स्पीकर की बातों को नजर अंदाज करते रहे। स्पीकर बोले संसदीय मर्यादा नहीं समझते हैं, खुद को पढ़ा लिखा बोलते हैं और बोलने का तरीका नहीं है। प्रदीप यादव ने भी कहा कि जिस बात को लेकर तकरार है, वो बात उचित नहीं है। लेकिन शशिभूषण मेहता का व्यवहार अनुचित है, इन्हें दो दिनों के लिए निष्कासित करने की मांग करता हूं।

    इरफान ने बयान पर खेद प्रकट किया

    बवाल के बीच सदन के अंदर इरफान अंसारी ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैं आदिवासी समाज का हितैषी हूं, मुझसे गलती हुई है तो मैं खेद प्रकट करता हूं। भाजपा के लोग आदिवासी पर पेशाब करते हैं, इससे मैं आक्रोशित हूं।इरफान ने कहा कि जिस विषय को स्पंज कर दिया गया है, उसे मुद्दा बनाया जा रहा है, यह ठीक नहीं है।

    ये क्या कह गए मेहता जी……

    मेहता ने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर मैं उनकी ऐसी की तैसी कर दूंगा। मंदिर में जाते हैं, चुनरी ओढ़कर ड्रामा करते हैं, टिका मिटाते हैं, इसके बाद जैसे ही इरफान सदन के अंदर आए, मेहता बांह चढ़ाते हुए इरफान की ओर इशारा करते हुए बोले कि आओ इधर आओ और मारने के लिए दौड़ पड़े।

    आलमगीर आलम ने माफी मांगा लेकिन कहा- आदिवासी पर पेशाब किसने किया

    सदन की कार्यवाही12 बजे के बाद जब दुबारा शुरू हुई तो भाजपा के विधायक हंगामा फिर करने लगे। इरफान अंसारी के बयान पर फिर से हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी विधायक सह मुख्य सचेतक विरांची नारायण ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री को माफी मांगे। फिर संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अनुपूरक बजट में बोलने के दौरान कुछ गलत बोला गया, जो बोला गया था उसे स्पंज कर दिया गया था। हम नहीं कहते की गलती नहीं हुई है, मैं इसपर माफी मांगता हूं। इरफान अंसारी ने क्षमा भी मांग लिया है। अह सदन ठीक से चलने दे। अगर इनको ऐसा लगता है कि हमारी मानसिकता गलत है, तो इतिहास गवाह है कि कांग्रेस आदिवासी-दलित सभी को साथ ले कर चलती है। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा फिर भी हम क्षमा मांगते है। लेकिन भाजपा आदिवासी पर राजनीति करना बंद करे। मणिपुर में आदिवासियों पर क्या हो रहा ये आपको नहीं दिख रहा। मध्य प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता आदिवासी लड़के के मुंह पर पेशाब कर दिया, ये आपको नजर नहीं आया। यहां आदिवासी पर राजनीति करना बंद कर दें।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm rajesh thakur
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
    Next Article सीएए बी डिवीजन फुटबॉल लीग कांके से शुरू | दोनों मैच ड्रॉ खेला गया

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.