Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी वेस्टइंडीज की टीम
    Latest

    पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी वेस्टइंडीज की टीम

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 2, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    क्रिकेट लेटेस्ट न्यूज

    रांची। विश्व विश्व कप क्वालीफ़ायर के सुपर सिक्स में स्कॉटलैंड से मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वनडे विश्व कप 2023 से बाहर हो गया है। वे 1975 और 1979 में पहले 2 विश्व कप के चैंपियन और 1983 में उपविजेता थे। वनडे विश्वकप का 13वां संस्करण पहला ऐसा संस्करण होगा जिसमें वेस्टइंडीज भाग नहीं लेगा। वेस्टइंडीज को विश्व कप क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट में भाग लेना पड़ा था। क्योंकि वह वनडे सुपर लीग में टॉप 8 में आने में कामयाब नहीं हो पाए थे। सुपर लीग में वे नौवें पायदान पर थे।

    वनडे विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी

    इस वनडे विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान (भारत) सहित आठ अन्य टीमें पहले ही विश्व कप ले लिए क्वालीफ़ाई कर चुकी हैं। इसके अलावा क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट में फ़ाइनल खेलने वाली दो टीमें विश्वकप की नौवीं और 10वीं टीम बनेगी। क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम ज़िम्बाब्वे, नीदरलैंड्स, यूएसए और नेपाल के साथ ग्रुप ए में थी।

    लीग चरण में ज़िम्बाब्वे-नीदरलैंड्स ने हराया

    लीग चरण में इस ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंची थी। हालांकि लीग चरण में वेस्टइंडीज को ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और नियमों के मुताबिक सुपर सिक्स में पहुंचने वाली टीमों के पास लीग चरण के भी अंक थे। सुपर सिक्स में अंकों के गणित को इस तरह से समझिए- लीग स्टेज़ से आपके ग्रुप की जो टीम सुपर सिक्स में पहुंची है, उसे अगर आपने लीग स्टेज में हराया था या अगर आपको उस टीम के खिलाफ हार मिली थी तो वह अंक सुपर सिक्स में भी आपके साथ बना रहेगा। उदाहरण के लिए ज़िम्बाब्वे की टीम ने लीग स्टेज में अपने ग्रुप की वेस्टइंडीज और नीदरलैंड्स को हराया था, इसीलिए सुपर सिक्स में उनके पास पहले से ही 4 अंक थे। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को लीग स्टेज में ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ हार मिली थी, उसी लिए सुपर सिक्स में उनके पास शून्य अंक था। इसी नियम के तहत सुपर सिक्स में श्रीलंका की टीम के पास भी 4 अंक थे। ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका की टीम ने सुपर सिक्स में अपनी शुरुआत जीत के साथ की थी और इस तरह से उनके खाते में कुल छह अंक हो गए थे।

    वेस्टइंडीज को सुपर सिक्स के 3 में से 3 मैच जीतने थे

    ऐसे में अगर वेस्टइंडीज की टीम फ़ाइनल में पहुंचने की प्रतिस्पर्धा में बने रहना चाहती थी तो उन्हें सुपर सिक्स के तीन में से तीन मैच जीतने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और उन्हें स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सीमित ओवर के क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम पिछले कई सालों से लगातार ख़राब प्रदर्शन करते आ रही है। 2019 के विश्व कप में भी उन्हें क्वालीफ़ाई करने के लिए वाली क्वालीफ़ायर खेलना पड़ा था। 2022 की टी20 विश्व कप में वह सुपर 12 में पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए थे। उस दौरान भी उन्हें स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीम के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा था।

    स्कॉटलैंड 7 विकेट से जीता मैच

    विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 181 रन के स्कोर पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी में सबसे अधिक जेसन होल्डर 45 रन बनाए। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 43 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया। जबकि ब्रेंडन किंग ने 22 और निकोलस पूरन ने 21 रन बनाए। वहीं इस स्कोर के जवाब में स्कॉटलैंड की टीम ने 43.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर वेस्टइंडीज को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड के लिए मैथ्यू क्रॉस ने 74 रन और ब्रेंडन मैक्लुन ने 69 रनों की पारी खेली।

    News Box Bharat latest news

    bcci Brain lara Chris gayle Jason holder Jay shah Sachin tendulkar Westindies
    Previous Articleमंत्री हफीजुल हसन के तर्ज पर बेबी बनेंगी मंत्री
    Next Article ‘पहाड़ से निकल रहा खून’ ! आखिर क्या है मामला

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.