Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»देखें लाइव : सीएम हेमंत सोरेन अब से कुछ देर बाद रिमोट का बटन दबाकर करेंगे रावण का वध
    News

    देखें लाइव : सीएम हेमंत सोरेन अब से कुछ देर बाद रिमोट का बटन दबाकर करेंगे रावण का वध

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 24, 2023Updated:October 24, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। राजधानी में विजयादशमी का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। मोरहाबादी में 70 फीट का रावण, 65 फीट का कुंभकरण और 60 फीट का मेघनाथ का पुतला बनाया गया है। वहीँ, अरगोड़ा में रावण 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का 55-55 फीट पुतला बनाया गया है। मोरहाबादी में 24 को शाम 5 बजे सीएम हेमंत सोरेन रिमोट से और शाम 6.30 बजे अरगोड़ा में रिवाल्वर नुमा धनुष से रावण का वध करेंगे। अरगोड़ा में जैसे ही सीएम रावण के नाभि में धनुषनुमा रिवाल्वर चलाएंगे, रावण के सिर के पास चकरी घूमने लगा, बारूद से फिर रावण ढेर हो जाएगा। इसको लेकर अब सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

    मुस्लिम ने बनाए हैं रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले

    इन पुतलों को अमलीजामा पहनाने में इसके निर्माता मोहम्मद मुस्लिम अब अंतिम रूप दे रहे हैं। बता दें कि मो. मुस्लिम बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं और 21 साल से लगातार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं। 24 यानि मंगलवार को दिन के 6 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट दबाकर रावण का वध करेंगे। मो. मुस्लिम का कहना है कि समाज में लगातार कम हो रहे सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के माहौल के बीच रावण का पुतला बनाने में सभी मिलकर काम करते हैं। उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वे किसी अन्य धर्म के होने के कारण रावण का पुतला बनाते हैं। मुस्लिम कहते हैं कि हम हर साल बुराई के प्रतीक रावण को जलाते हैं, लेकिन यह भी सच है कि समाज में बुराई बढ़ रही है। ऐसे में हर साल बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का आकार बढ़ाना पड़ता है। 24 अक्टूबर को मोरहाबादी में होने वाले इस आयोजन में इस बार लंका दहन और रावण वध के दौरान आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की गी है। इस कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह बतौर अतिथि शामिल होंगे। वहीँ, अरगोड़ा में सीएम के अलावा विधायक नवीन जायसवाल, संजीव विजयवर्गीय, आशा लकड़ा आदि शामिल होंगे।

    cm jharkhand
    Previous Articleरिम्स में इलाजरत फुटबॉल रेफरी जयंत का निधन
    Next Article सीएम ने मोरहाबादी और अरगोड़ा मैदान में रावण का वध किया । लेजर शो व आतिशबाजी ने लोगों का मन मोहा

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.