Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वीडियो में देखें । सीएम ने आम्रपाली कोल माइंस का जायजा लिया
    News

    वीडियो में देखें । सीएम ने आम्रपाली कोल माइंस का जायजा लिया

    News Box BharatBy News Box BharatJune 20, 2023Updated:June 20, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड सीएम न्यूज

    हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को चतरा जिला को कई सौगातें दी। इसके बाद चतरा जिला के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल माइंस क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।

    गांव- गांव में भी दवा दुकान खोले जाएंगे

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट- पंचायत स्तर दवा दुकान योजना की सौगात झारखंड को मिली। सीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को पंचायतों में दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस सौंप कर इस योजना का शुभारंभ किया। अवसर था योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव- गांव में भी दवा दुकान खोले जाएंगे। यहां जरूरी और अनिवार्य दवाएं उपलब्ध होंगी । ताकि, रिमोट और दूरदराज में रहने वाले ग्रामीणों को दवाओं के लिए प्रखंड और जिले की दौड़ नही लगाना पड़े।

    राज्य को बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को एक बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास जारी है। ताकि सरकार की नजरें और योजनाएं सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच सके। इस सिलसिले में सरकार आपके द्वार में कार्यक्रम के माध्यम से आपकी समस्याओं का निष्पादन किया गया। इस तरह की योजना फिर से शुरू की जाएगी, ताकि जनता के साथ सरकार का जुड़ाव बना रहे।

    एयर कंडीशनर कमरे में नहीं, धरातल पर काम हो रहा

    सीएम ने कहा कि हमारी सरकार एयर कंडीशनर कमरे में बैठकर नहीं, बल्कि जाड़ा, गर्मी और बरसात, कोई भी मौसम हो, फील्ड में काम कर रही है। ताकि लोगों की परेशानियां और समस्याओं को हम समझ सकें। इतना ही नहीं योजनाएं धरातल पर उतरे जा रही है। सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लें।

    लोगों को उनके पैरों पर खड़ा करने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब राज्य मजबूत होगा और राज्य तभी मजबूत होगा जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुख्य केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही हैं। किसानों, मजदूरों के हित में सरकार काम कर रही है। ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, बेहतर शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार के मौके देने समेत कई सेक्टर में विशेष तौर पर काम कर रही है । ताकि, राज्य और राज्य वासियों को खुशहाल बना सकें।

    जिलों के डीसी एसपी के साथ लंबी बैठक हुई

    सीएम ने कहा कि इसी महीने की 15 और 16 तारीख को राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ विकास और विधि व्यवस्था को लेकर मैंने लंबी चर्चा की। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और विधि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं। जनता का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार सवेंदनशील

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस सिलसिले में मुझे ग्रामीणों से कुछ शिकायतें मिल रही है। मैं भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वालों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उनको उनका हक और अधिकार हर हाल में मिलेगा। इसे लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

    177 योजनाओं की आधारशिला, 42 का उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 अरब 64 करोड़ 34 लाख 68 हज़ार 925 रुपए की लागतवाली 177 योजनाओं की नींव रखी, जबकि 14 करोड़ 6 लाख 741 रुपए की 42 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख 15 हज़ार 446 रुपए की परिसंपत्तियों बांटी। इस कार्यक्रम में 11 नवनियुक्तों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक किशुन कुमार दास, अम्बा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और चतरा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    एक नज़र…

    • मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच 2 करोड़ 81 लाख रुपए की परिसंपत्ति का किया वितरण
    • मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर दवा दुकान योजना का किया शुभारंभ
    • ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को दवा दुकान संचालन का सौंपा लाइसेंस
    • गांव- गांव में दवा दुकान खोले जाएंगे
    • मुख्यमंत्री ने कहा- भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार संवेदनशील, प्रभावितों को पूरा हक अधिकार मिलेगा
    • सरकार आपके द्वार जैसे कार्यक्रम फिर शुरू होंगे, ताकि सरकार और जनता के बीच जुड़ाव बना रहे
    • राज्य को दे रहे हैं एक बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था
    • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी
    • एयर कंडीशनर कमरे में नहीं, धरातल पर काम कर रही सरकार

    featured
    Previous Articleरांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी बने बृज कुमार । संजय कुमार लाइन हाजिर
    Next Article पीएम मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुए

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.