Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»शहीद जवान सुनील मंडल व किशोर बाड़ा को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
    Latest

    शहीद जवान सुनील मंडल व किशोर बाड़ा को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 24, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के चाईबासा में नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान सुनील मंडल को रांची में भावपूर्ण श्रद्धांजलि रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में दी गई। शनिवार को चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी हमले में शहीद हुए सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल और सीएम ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संबल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, शहीद के परिवार के साथ सरकार हर कठिनाई में खड़ी रहेगी। नक्सलविरोधी अभियान जारी रहेगा, क्योंकि ऑपरेशन से हताश होकर नक्सलियों ने यह हमला किया।

    ऐसे हुआ था हादसा

    सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन के जीडी (जनरल ड्यूटी) सब-इंस्पेक्टर सुनील मंडल अपनी टीम के साथ चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में तैनात थे। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा जमीन में दबाए गए आईईडी का विस्फोट हुआ, जिसमें सुनील और जवान पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची के अस्पताल लाया गया, लेकिन सुनील को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    शहीद का परिचय

    सुनील मंडल पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के निवासी थे। श्रद्धांजलि समारोह में झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी अनुराग गुप्ता, आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ, आईजी रांची और एसएसपी चंदन कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सीएम सोरेन ने जोर देकर कहा, नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान और तेज किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में नक्सल हिंसा की गंभीरता को रेखांकित किया है, जहां सुरक्षाकर्मी अक्सर ऐसे घातक हमलों का शिकार होते हैं।

    सिमडेगा के शहीद हवलदार किशोर बाड़ा को अंतिम विदाई

    सिमडेगा जिले के ननेसेरा तुरतुरी पानी गांव के वीर सपूत हवलदार किशोर बाड़ा लद्दाख में भूस्खलन का शिकार होकर शहीद हो गए। सेना ने रविवार को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटकर उनके गांव पहुंचाया, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने आंसू भरी आंखों से उन्हें अंतिम बार नमन किया। 20 मार्च को लद्दाख में वाहन से गश्त के दौरान हवलदार किशोर बाड़ा और उनके साथी का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। रांची मिलिट्री स्टेशन की टुकड़ी ने उनके शव को गांव पहुंचाया, जहां धार्मिक संस्कारों के बाद सेना ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

    परिवार पर मौत का सदमा
    किशोर बाड़ा के निधन से परिवार टूट गया। वह अपनी पत्नी संहिता मिंज, तीन बेटियों अनीशा, एंजल और एंजेलिना तथा एक अविवाहित छोटी बहन को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बहन मारियाना बाड़ा ने बताया कि बचपन में ही मां का निधन हो गया था, और पिता भी 5 साल पहले चल बसे थे। किशोर परिवार का एकमात्र सहारा थे, जिन्होंने मुश्किलों में अपने भाई-बहनों की देखभाल की और तीन बहनों की शादी करवाई।

    श्रद्धांजलि और सहायता का आश्वासन

    शहीद को श्रद्धांजलि देने सिमडेगा विधायक, उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार सहित कई अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ तथा शहीद की एक बेटी को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का वादा किया। विधायक ने कहा, शहीद की तीनों बेटियों के भविष्य की जिम्मेदारी हमारी है। किशोर बाड़ा सेना की 699 टाट्रा बटालियन में तैनात थे। उनके बलिदान ने न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। अंतिम संस्कार के समय उनकी तीनों बेटियों ने पिता को भावभीर्ण विदाई दी, जबकि ग्रामीणों ने उनके साहस को याद करते हुए उन्हें सच्चे देशभक्त का सम्मान दिया।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Santosh Gangwar
    Previous Articleरांची में पर्वों की सुरक्षा को लेकर हाईअलर्ट | सीसीटीवी | ड्रोन और महिला पुलिस की होगी तैनाती
    Next Article IPL में झारखंड का गर्व : दोनों टीमों के विकेटकीपर राज्य के | सीएम हेमंत ने दी बधाई

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.