Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»भाजपा-आरएसएस के आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ आज आदिवासी एकता महारैली मोरहाबादी मैदान में
    News

    भाजपा-आरएसएस के आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ आज आदिवासी एकता महारैली मोरहाबादी मैदान में

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 4, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। आज (4 फरवरी) भाजपा-आरएसएस के आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ आदिवासी एकता महारैली मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गई है। दिन के 1 बजे से झारखंड के आदिवासी नेता आदिवासियों के हक व हुकूक की बातें कर आदिवासियों की आवाज को बुलंद करेंगे। महारैली में न केवल रांची या झारखण्ड बल्कि पूरे देश के आदिवासियों की दशा-दिशा तय करेगी। महाराष्ट्र के साथ ही पूरे देश के आदिवासियों के लिए निरंतर संघर्ष करनेवाले सुप्रसिद्ध आदिवासी नेता और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे रैली में शामिल होंगे। साथ ही गुजरात के आदिवासी नेता नारायण राठवा भी शामिल होंगे। रैली से एक दिन पहले समन्वय समिति के सदस्य व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के मुद्दे की अनदेखी कर न तो सत्ता चल सकती है, ना ही सरकार और न ही राजनीति। आदिवासियों को बांटने वाले किसी भी राजनीतिक दल और संगठन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। तिर्की ने कहा कि सरना कोड, पांचवी अनुसूची आदि के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में आदिवासियों की उपयोजना राशि (ट्राइबल सब प्लान) में कटौती किया जाना, आदिवासियों के हित के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    भाजपा आदिवासियों की लगातार अनदेखी कर रही

    तिर्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अधीन के संगठनों द्वारा आदिवासियों को बांटने के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया गया है। लेकिन उन्हें उनकी चाल में कोई भी सफलता नहीं मिलेगी क्योंकि। आदिवासी बिना किसी मतभेद के एकजुट हैं और उन्हें दुनिया की कोई शक्ति अलग नहीं कर सकती। तिर्की ने कहा कि भाजपा एवं केन्द्र के साथ ही जिन-जिन प्रदेशों में भाजपा सत्ता में है वहां आदिवासियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में गुमला में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सरना धर्मकोड पर विचार करने की बात कही थी, लेकिन उसपर अबतक कोई निर्णय नहीं हुआ।


    Adiwasi Ekta Maha Rally bandhu tirkey
    Previous Articleहेमंत सोरेन की रात फिर ईडी ऑफिस में ही कटेगी | रात 9.23 में पति से मिलकर कल्पना सोरेन निकलीं
    Next Article कल राहुल गांधी धुर्वा शहीद मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.