Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»खरना के दिन पलामू में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबे तीन युवक, गांव में मातम
    All About Jharkhand

    खरना के दिन पलामू में दर्दनाक हादसा: सोन नदी में डूबे तीन युवक, गांव में मातम

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 27, 20252 Mins Read
    खरना के दिन पलामू में दर्दनाक हादसा
    Buy Ad Space

    पलामू, झारखंड: छठ महापर्व की खुशियां पलामू के हुसैनाबाद इलाके में मातम में बदल गई हैं। खरना के पावन मौके पर, सोन नदी में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए हैं। यह हृदय विदारक घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

    डूबने वालों में दो युवक बिहार के थे, जो छठ के लिए अपने ससुराल आए थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

    1. अंकुश पासवान (22 वर्ष, शेरघाटी, बिहार) – ये पोखराही गांव में अपने ससुराल आए थे।
    2. आदर्श चंद्रवंशी (22 साल, इटवा, नबीनगर, बिहार)
    3. रजनीश चंद्रवंशी (23 साल, पोखराही, झारखंड)

    ग्रामीणों के मुताबिक, युवकों का एक समूह सोन नदी में स्नान के लिए गया था, लेकिन पानी का बहाव और गहराई ज्यादा होने के कारण अंकुश, आदर्श और रजनीश उसमें समा गए। कुछ अन्य युवक सुरक्षित किनारे लौटने में सफल रहे।

    सन्नाटा और खोजबीन: इस हादसे के बाद पोखराही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, और नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद के दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

    दंगवार के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर ने मौके पर मौजूद रहकर बताया, “स्थानीय गोताखोरों को नदीं में डूबे युवकों की खोजबीन के लिए लगाया गया है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं लग पाया है।“

    गोताखोर और प्रशासन की टीम पूरी शिद्दत से तीनों युवकों को तलाशने में जुटी है। छठ जैसे पवित्र पर्व के दौरान हुए इस दुखद हादसे से हर कोई गमगीन है।

    Previous ArticleSAAF एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: श्रीलंका को पछाड़, भारत ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब
    Next Article छठ घाट पर डूबने से एक की मौत | दो के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

    Explore More

    April 22, 20262 Mins Read

    रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली

    April 16, 20262 Mins Read

    झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद

    April 14, 20262 Mins Read

    BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.