Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»कल हेमंत सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ : 28 नवंबर को रांची शहर में नहीं चलेंगे ई रिक्शा | बड़ी व छोटी मालवाहक वाहन का प्रवेश व परिचालन वर्जित
    Latest

    कल हेमंत सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ : 28 नवंबर को रांची शहर में नहीं चलेंगे ई रिक्शा | बड़ी व छोटी मालवाहक वाहन का प्रवेश व परिचालन वर्जित

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 27, 2024Updated:November 27, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    देखें… 28 नवंबर को यातायात व्यवस्था कैसी रहेगी

    रांची। 28 नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोरहाबादी के ऐतिहासिक ग्राउंड में राज्यपाल संतोष गंगवार पद एवं गोपनीयता की शपथ हेमंत सोरेन को दिलवाएंगे। सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर मोरहाबादी मैदान में हजारों की संख्या में भीड़ जुटेगी। विभिन्न जिलों से जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, वाम दल व अन्य के नेता व कार्यकर्ता भी मोरहाबादी मैदान आएंगे। ऐसे में रांची शहर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में गाड़ियां भी आएगी। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची ने 28 नवंबर को रांची क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी। 28 को दिन के 11 बजे से रात्र 8 बजे तक शहर में छोटी व बड़ी मालवाहक वाहन का प्रवेश व परिचालन वर्जित रहेगा। गुरुवार को दिन के 12 बजे से रात 8 बजे तक शहर में ई-रिक्शा का परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। रांची शहर की ओर आने वाली सड़कों से कार्यक्रम में भाग लेने वाली बड़ी वाहनों को छोड़कर शेष वाहन विभिन्न मार्गों के सामने अंकित स्थान तक ही आ सकेंगे…

    कांके से रांची भाया बोड़ेया-बोड़ेया

    चाईबासा-खूंटी से रांची-बिरसा चौक

    गुमला सिमडेगा से रांची (भाया अरगोड़ा)- कटहल मोड़

    पलामू-लोहरदगा से रांची- पंडरा व कटहल मोड़

    गुमला-सिमडेगा से रांची- आईटीआई बस स्टैंड

    जमशेदपुर से रांची- दुर्गा सोरेन चौक नामकुम

    जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक)- कुसई व घाघरा

    कांके पतरातु से रांची- कांके रिंग रोड

    बुटी मोड़ से रांची भाया बरियातू- बुटी मोड़

    दिन के 11 से रात 8 बजे तक वाहन नहीं चलेंगे

    वैसे मार्ग जहां पर (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों व आकस्मिक वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश परिचालन वर्जित /बंद रहेगा- 28 नवंबर को दिन के 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक बुटी मोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक, एसएसपी आवास चौक से रंधीर वर्मा चौक, व जेल चौक से करमटोली चौक तथा करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश व परिचालन वर्जित/बंद रहेगा।

    देखें कल कैसा रहेगा ट्रैफिक रूट

    hemant soren
    Previous Articleबड़ी खबर : हेमंत सोरेन कल अकेले लेंगे सीएम पद की शपथ
    Next Article हेमंत का शपथ ग्रहण समारोह : 28 नवंबर को रांची के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.