Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आज EID व सरहुल में सुरक्षा के रहेंगे तगड़े इंतजाम | पुलिस अलर्ट मोड पर | सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
    Latest

    आज EID व सरहुल में सुरक्षा के रहेंगे तगड़े इंतजाम | पुलिस अलर्ट मोड पर | सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

    News Box BharatBy News Box BharatApril 11, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई

    रांची। ईद और सरहुल पर्व को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी सहित लगभग 2 हजार जवान की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों में डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार की तैनात होगी। साथ ही रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), जैप-10 की महिला बटालियन, आइआरबी, इको, क्यूआरटी, बज्र वाहन, वाटर केनन, लाठी पार्टी की प्रतिनियुक्ति होगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती सभी धार्मिक स्थलों के पास भी की गई है। अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा का जिम्मा ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और शहरी इलाकों में सिटी एसपी राजकुमार मेहता के हाथों में होगी। सभी थाना के गश्ती दल को अलर्ट रहने और अपने- अपने थाना क्षेत्र में 24 घंटे विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों से तुरंत शेयर करने का आदेश दिया गया है, ताकि समय रहते उस पर नियंत्रण किया पाया जा सके। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि ईद और सरहुल को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर साइबर सेल निगरानी रख रही है

    सोशल मीडिया पर नजर रखेगा साइबर सेल 

    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि ईद और सरहुल को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर साइबर सेल निगरानी रख रही है।

    सरहुल में इलाकों से निकलेंगे जुलूस

    -कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड सुजाता, मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली सरना स्थल तक लोग जाएंगे।

    -नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक, डोरंडा की ओर से आने वाली सरहुल शोभायात्रा ओवरब्रीज, सुजाता चौक, मुंडा चौक होकर सिरमटोली सरना स्थल तक जाएगी।

    -अरगोड़ा, हरमू की तरफ से आने वाली शोभायात्रा कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक, मुंडा चौक होकर सिरमटोली सरना स्थल तक जाएगी।

    11 अप्रैल को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

    • रांची में 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात्रि साढ़े 12 बजे तक बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होगा। सभी भारी वाहन रिंग रोड होकर परिचालन करेंगे। 
    • SSP आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
    • पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 
    • अपर बाजार से शहीद चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 
    • थड़पखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 
    • पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड (मेन रोड) के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों क परिचालन वर्जित रहेगा। 
    • चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • वूल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 
    • कर्बला से रतन पीपी के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    •  पीपी कम्पाउंड सुजाता चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • राजेन्द्र चौक से ओवरब्रीज, सुजाता चौक की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। 
    •  पटेल चौक से मुंडा चौक की ओर परिचालन बंद रहेगा।  
    • बहुबाजार से मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। 
    •  जमशेदपुर रोड नामकुम क्षेत्र से चुटिया केतारी बगान होकर मुंडा चौक या बहुबाजार चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
    • कांटाटोली से बहुबाजार की ओर जाने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन बहुबाजार तक होगा और वहां से चुटिया थाना मार्ग से परिचालित होंगे। 
    • सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे और उसी जगह से अन्य मार्गों पर संचालित हो सकेंगे।
    •  पिस्का मोड़ से रातु रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

    eid Sarhul
    Previous Articleरांची का मौसम हुआ सुहाना | बारिश से गर्मी में राहत
    Next Article EID मुबारक : खुदा की इबादत कर मांगीं देश-दुनिया में अमन-ृशांति की दुआएं | इजरायल के झंडों को पैरों से रौंदा गया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.