Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आज नरेंद्र मोदी का रांची में रोड शो ! ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
    Latest

    आज नरेंद्र मोदी का रांची में रोड शो ! ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 10, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 10 नवंबर को झारखंड के दौरे पर रहेंगे. मोदी झारखंड में दो जनसभा और एक रोड शो करेंगे. चंदनकियारी व गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम में रांची में करीब 3:30 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. बता दे कि मोदी की रांची में यह चौथ रोड शो है. मोदी दिन के 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगेन. यहां से सीधे चंदनकियारी उसके बाद गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे. लगभग 5 बजे रांची में रोड शो करेंगे. उसके बाद रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री के रांची में रोड शो को लेकर जबर्दस्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. रोड शो वाले एरिया को को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. रास्ते के दोनों छोर में बैराकेडिंग लगाया गया है.

    शहर में सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक

    प्रधानमंत्री ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट चौक तक रोड शो करेंगे. इसके लिए शहर की यातायात (ट्रैफिक) व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक शहर में सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने आदेश जारी किया है. ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि एयरपोर्ट से कटहल मोड़ होते हुए पंडरा बाजार-पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट चौक, फिर यहां से सहजानंद चौक-अरगोड़ा चौक के रास्ते एचइसी गेट, हिनू से एयरपोर्ट तक शाम साढ़े चार बजे से सात बजे तक आने-जाने में परेशानी हो सकती है. इसलिए लोग रविवार की शाम साढ़े चार बजे से इस मार्ग का कम से कम प्रयोग करें. रांची शहर में प्रवेश के लिए सामान्य वाहन बूटी मोड़, रिंग रोड, बोड़ेया रिंग रोड, रामपुर रिंग रोड भाया मेन रोड रांची से कांटाटोली से बूटी मोड़ तक. फिर कांटाटोली से नामकुम रोड व पुराने हाइकोर्ट से घाघरा रोड जा सकते हैं. शाम साढ़े चार बजे के बाद एयरपोर्ट जानेवाले सभी वाहन पुराना हाईकोर्ट से घाघरा रोड होते हुए हेथू बस्ती के रास्ते सीधे एयरपोर्ट जा सकेंगे.-आवश्यकता अनुसार अन्य मार्गों को कुछ समय के लिए डायवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है.

    वोटिंग के दिन आएंगे पीएम

    मोदी पहले चरण के मतदान के दिन 13 नवंबर को झारखंड आयेंगे. वे झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के लिए सारठ और गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

    सुरक्षा के रहेंगे तगड़े इंतजाम

    रोड शो को लेकर पुलिस मुख्यालय और रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस मुख्यालय ने रांची पुलिस को चार हजार अतिरिक्त फोर्स प्रदान कर दिया है. इसके अलावा 11 एसपी रैंक के अधिकारी के अलावा 30 अतिरिक्त डीएसपी भी प्रदान किये हैं. वहीं, गुमला में कार्यक्रम के लिए दो हजार अतिरिक्त फोर्स के अलावा 29 डीएसपी और चार आइपीएस तैनात किये गये हैं. जबकि बोकारो में भी दो हजार फोर्स के अलावा 16 डीएसपी और अतिरिक्त आइपीएस अधिकारी प्रदान किये गये हैं.

    narender modi Road Show
    Previous Articleबड़ी खबर : सीएम के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर छापेमारी
    Next Article झारखंड की राजधानी रांची में मोदी का रोड शो | पीएम की एक झलक पाने को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.