Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब का चुनाव | स्व. अमिताभ चौधरी के पुत्र ने लिखा- सदस्य बेईमान | अक्षम व अशिक्षित प्रत्याशियों से सावधान रहे
    News

    आज JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब का चुनाव | स्व. अमिताभ चौधरी के पुत्र ने लिखा- सदस्य बेईमान | अक्षम व अशिक्षित प्रत्याशियों से सावधान रहे

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 26, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    राजेश वर्मा ‘बॉबी’ और सुनील कुमार साहू टीम के बीच होगा मुकाबला

    अभिषेक चौधरी

    कीड़े-मकौड़ों और चोरों का गठजोड़ को समाप्त कर दूंगा, ये मेरा वादा है

    रांची। पहली बार झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से संचालित कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) का चुनाव 26 नवंबर को होगा। 2012 में कंट्री क्रिकेट क्लब (सीसीसी) बनने के बाद पहली बार मतदान के जरिए चुनाव होगा। इसके पहले अब तक जेएससीए के सदस्य सर्वसम्मति से क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव करते थे। चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं, एक गुट की अगुवाई वर्तमान सीसीसी अध्यक्ष राजेश वर्मा बॉबी कर रहे हैं। राजेश वर्मा जेएससीए के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। वहीं, दूसरे गुट का नेतृत्व सुनील कुमार साहू कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा 24 प्रत्याशियों ने नामिनेशन किया है, जिनमें से 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। दोनों टीमों से 12-12 सदस्य मैदान में डटे हैं। लेकिन चुनाव से एक दिन पहले स्वर्गीय अमिताभ चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी ने जेएससीए सदस्यों के नाम एक खुला पत्र जारी कर खलबली मचा दी है।

    क्रिकेट से नहीं, पैसे के लाभ के लिए चुनाव लड़ा जा रहा

    शनिवार की रात 10,30 बजे अभिषेक चौधरी ने जेएससीए के सदस्यों को बेईमान, अक्षम और अशिक्षित प्रत्याशियों से सावधान रहने की सलाह दी है। अभिषेक ने अपने पत्र में लिखा है कि मेरे दिवंगत पिता के प्रति अपनी शाश्वत और पवित्र प्रतिबद्धताओं के कारण तथा कुछ जानकारी मेरे संज्ञान में लाए जाने के बाद मैं यह पत्र लिखने के लिए बाध्य हो गया हूं। अभिषेक ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि इस चुनाव के लिए सटीक उम्मीदवार कौन हैं, मैं केवल यह आशा कर सकता हूं कि सबसे अच्छा उम्मीदवार जीतेगा। फिर भी, ऐसा प्रतीत होता है कि बेईमान, अक्षम, अशिक्षित व्यक्तियों के एक समूह ने अपना पूरा अभियान मेरे पिता के नाम पर वोट मांगने पर केंद्रित किया है। इनमें से कोई भी व्यक्ति क्रिकेट के जुनून या सार्वजनिक सेवा की भावना से नहीं बल्कि एसोसिएशन के संसाधनों का व्यक्तिगत वित्तीय स्वार्थ के उद्देश्य से लाभ लेने के लिए जेएससीए से जुड़ा है।

    जेएससीए से चोरों के समूह को बाहर कर दूंगा

    अभिषेक ने उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस वर्ष की जेएससीए एजीएम में उन्हें और उनकी बहन को सदस्यता देने के लिए स्वतःस्फूर्त आह्वान किया था। उन्होंने चुनाव लड़ रहे एक समूह को कीड़े-मकौड़ों और चोरों का गठजोड़ करार देते हुए लिखा कि आने वाले भविष्य में इस गठजोड़ को समाप्त कर दूंगा, ये मेरा वादा है।

    779 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    कंट्री क्रिकेट क्लब के चुनाव में 779 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में एक अध्यक्ष और 12 कमेटी मेंबर चुने जाएंगे। हर वोटर कुल 13 वोट देंगे, 26 नवंबर को वोटिंग शुरू होगी और शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

    टीम बॉबी: अजीत कुमार, अर्शे आलम, भानु प्रताप, गुरुदयाल नामधारी, इंद्र शेखर, नीतिन सर्राफ, पवन कुमार, राहुल झा, राजीव रंजन, संजय पांडेय, सुशील कुमार, विशाखा झा।

    टीम सुनील साहू : विभूति भूषण प्रसाद, विनय बिहारी, दिनेश कुमार, जय कुमार सिन्हा, माे. राशिद, राजदीप सिंह, राजेश कुमार वर्मा, रुद्रदेव कुमार, संजय कुमार विद्रोही, शिवेंद्र नाथ दुबे, सुनील कुमार सिंह, श्वेता बुधिया।


    Abhishek Choudhary Country Cricket Club jsca
    Previous Articleरांची एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए यात्रा करने वाले अमन जैन के बैग से गांजा बरामद | पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article JSCA कंट्री क्रिकेट क्लब के चुनाव में वोट देने पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर । अबतक 60 पर्सेंट मतदान

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.