Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»आज ही विश्वासमत के बाद नए मंत्री राजभवन में लेंगे शपथ | कांग्रेस के इरफान अंसारी की मंत्रिमंडल में होगी इंट्री
    Latest

    आज ही विश्वासमत के बाद नए मंत्री राजभवन में लेंगे शपथ | कांग्रेस के इरफान अंसारी की मंत्रिमंडल में होगी इंट्री

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 8, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी सोमवार 8 जुलाई 2024 को झारखंड विधानसभा के सदन में विश्वासमत हासिल करेंगे। इस विधानसभा के कार्यकाल में हेमंत सोरेन की यह दूसरी पारी होगी। वह दूसरी बार सदन में बहुमत हासिल करने पहुंचेंगे। सत्ता पक्ष यानी इंडिया गठबंधन के पास बहुमत का मजबूत आंकड़ा है। ऐसे में किसी तरह की कोई परेशानी हेमंत को फ्लोर टेस्ट के दौरान नहीं होगी। बहुमत हासिल करने के बाद हेमंत अपनी सेना के साथ मंत्रिमंडल विस्तार में 11 मंत्रियों की टीम लेकर राजभवन जाएंगे, जहां नए मंत्री दिन के 3.30 बजे शपथ लेंगे। नए मंत्रियों की सूची आज ही राजभवन भेजी जाएगी। इसको लेकर राजभवन ने तैयारी पूरी कर ली है। शपथ ग्रहण को लेकर अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेज जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछली सरकार के सभी मंत्री रिपिट होंगे। बस कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है। अभी विधानसभा में विधायकों की संख्या 77 (मनोनित विधायक सहित) है। बहुमत के लिए हेमंत को 39 विधायकों का समर्थन चाहिए। हेमंत के पास 47 विधायक साथ में है। वहीं, विपक्ष के पास 28 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 2 निर्दलीय विधायक सरयू राय व अमित मंडल हैं। अगर जेपी पटेल विरोध में वोट किए तो फिर 27 का आंकड़ा रहेगा।

    77 निर्वाचित विधायकों की विधानसभा

    सदन में विपक्ष के हर सवालों का जवाब देने के लिए हेमंत सोरेन तैयार हैं। फिलहाल 77 (मनोनित विधायक सहित) विधायकों की विधानसभा है। विश्वास मत जीतने के लिए 39 विधायकों का समर्थन हेमंत सरकार को चाहिए। इस तरह अगर नंबर्स को देखें तो सत्ताधारी दल के पास झामुमो का 27, कांग्रेस का 17, राजद और सीपीआई माले का 01-1 विधायकों का समर्थन यानी कुल मिलाकर 46 विधायक समर्थन में है। ऐसे में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, विपक्ष में बीजेपी के पास 23, आजसू के पास 3, एनसीपी 1, निर्दलीय 2 विधायक हैं।

    कई विधायक बन गए सांसद

    81 निर्वाचित सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा के कई विधायकों नें सांसद बनने पर इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कुछ ने लोकसभा चुनाव से पहले दूसरे दल में शामिल होने पर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तिफा देने वाले विधायकों में सीता सोरेन, जोबा मांझी, नलिन सोरेन, मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो का नाम शामील है। इन लोगों ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीतकर विधायक बने जयप्रकाश भाई पटेल 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के सिंबल पर लड़े थे, लेकिन विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया। ऐसे में दल बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने का मामला विधानसभा न्यायाधिकरण में चल रहा है।

    Dr Irfan Ansari Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleपूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की 62वीं जयंती मनाई गई | छात्रों को सम्मानित किया गया
    Next Article बड़ी खबर : हेमंत सोरेन ने आसानी से विश्वासमत हासिल किया

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.