Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए साैंपेंगे प्रमाण पत्र
    News

    आज सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए साैंपेंगे प्रमाण पत्र

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 11, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के 25 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय व जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति मिलेगी। राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 2023-24 के लिए चयनित इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अगस्त को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। झारखंड मंत्रालय में दिन के 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कला संस्कृति एवं खेल मंत्री हफिजुल अंसारी भी मौजूद रहेंगे। चयनित 25 छात्रों में से अनुसूचित जाति से 5, पिछड़ा वर्ग से 7 और अल्पसंख्यक समुदाय से 3 छात्रों का चयन किया गया है। जबकि शेष 10 छात्र अनुसूचित जनजाति से हैं। चयनित इन विद्यार्थियों को आयरलैंड और ब्रिटेन के नामचीन विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए अवसर मिलेगा।

    2021 में शुरू की गई योजना

    राज्य सरकार पढ़ाई के दौरान होने वाले सभी खर्च का वहन करेगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से 2021 में शुरू की गई इस योजना के तहत पहले आदिवासी बच्चों को ही विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजा जाता था, लेकिन बाद में सरकार ने इसमें संशोधन रते हुए दलित पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी दरवाजे खोल दिए। विभाग के द्वारा इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। अर्हता पूरी करने वाले विद्यार्थियों के नामों की मंजूरी दी गई है।

    ये स्टूडेंट्स जाएंगे पढ़ने

    अनुसूचित जनजाति वर्ग में ज्योति वंदना, स्तुति होरो, मधुमिता मुंडा, एस सिंह मुंडा, प्रफुल्ल किरण केरकेट्टा, मेरी स्मृति कुजूर, नीतू सोरेन, आयुष स्टीफन टोप्पो, मांग पूर्ति और कमल शाश्वत का नाम शामिल है। वहीं, दलित वर्ग से निर्भय प्रकाश, श्रवण कुमार, निधि बाघमार, ओम प्रकाश और अक्षय कुमार, पिछड़ा वर्ग की ओर से अभिषेक कुमार, सूरज कुमार मोदी, मनीष कुमार, प्रेरित राज, जीशान आलम, प्रीतम पूरी और मलिका महतो वअल्पसंख्यक समुदाय से हसन अली बन्ना, मोहम्मद जीशान अहमद और फैजान अली का चयन हुआ है।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm
    Previous Articleबिहार की प्रति व्यक्ति आय झारखंड व उसके पड़ोसी राज्यों से भी कम : CAG
    Next Article लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड सिलवानुस डुंगडुंग व असुंता लकड़ा को मिला

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.