Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रांची शहरी क्षेत्र में बंद सुपर फ्लॉप, नामकुम में सड़क पर जलाया टायर, किया विरोध
    News

    रांची शहरी क्षेत्र में बंद सुपर फ्लॉप, नामकुम में सड़क पर जलाया टायर, किया विरोध

    News Box BharatBy News Box BharatJune 10, 2023Updated:June 10, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड सरकार के 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने 10-11 जून को संपूर्ण झारखंड बंद किया गया है। रांची में बंद का असर दिखाई नहीं दिया। रांची के मेन रोड में बंद समर्थक नज़र नहीं आए। सुबह से लेकर शाम तक सबकुछ आमदिनों की तरह चलता रहा। सड़क पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। आमलोग आसानी से अपने रोजमर्रा का काम कर रहे। वहीँ, सुरक्षा की बात की जाए तो शहर के हर जगह पुलिस फोर्स को लगाया गया है। अल्बर्ट एक्का चौक में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद अपने जवानों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने News Box Bharat से बातचीत में कहा कि बंद के दौरान आपलोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अगर बंद कराने वाले मेन रोड के सड़क पर उतरते हैं तो इनके खिलाफ सख्ती से निबटा जाएगा। आवश्यक व मेडिकल सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

    नामकुम मे बंद समर्थक टायर जलाकर विरोध किए

    60/40 नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संगठनों के दो दिवसीय झारखंड बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा। शहरी क्षेत्र के मेनटाउन में बंद का असर दिखाई नहीं दिया तो, वहीं, बस स्टैंड और रांची टाटा मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। सड़कों पर बंद समर्थक टायर जलाकर झारखंड बंद करवाते नजर आए रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था जिसे बाद में मौजूद पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर बंद समर्थकों को भगाया

    11 बंद समर्थकों को नोटिस दिया गया है

    बंदी से पहले नौ जून को पूरे झारखंड में प्रखंड व जिला मुख्यालय के चौक-चौराहाें से मशाल जुलूस निकाला गया था। रांची में भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस बीच 11 बंद समर्थकों को सदर रांची अनुमंडल दंडाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। सभी को 10 जून को स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। जारी नोटिस में सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन एवं विधि व्यवस्था भंग करने का हवाला दिया गया है। यह बंद झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में बुलाया गया है। बंद को राज्य के विभिन्न आदिवासी-मूलवासी संगठनों का समर्थन प्राप्त है।

    featured
    Previous Articleझारखंड में आज से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक | घर बनाना आैर मंहगा होगा
    Next Article हॉकी महिला जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम फाइनल में पहुंचकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.