Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»झारखंड में 26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव | हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
    Business

    झारखंड में 26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव | हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 6, 20254 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयासों का परिणाम है कि झारखंड “इन्वेस्टर्स हब” बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सिलसिले में उद्यमियों/ निवेशकों द्वारा झारखंड में 26 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। इस निवेश से 15 हज़ार से ज्यादा रोजगार सृजित होगा। विदित हो कि निवेश का प्रस्ताव दे चुके इन निवेशकों ने बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में शुरू हुए दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के तहत आयोजित *”एडवांटेज झारखंड” में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उद्यम स्थापित करने की योजना की विस्तार से जानकारी दी। इन निवेशकों में से कई ने नए उद्यम लगाने तो कुछ उद्यमियों ने यहां पहले से स्थापित अपने उद्योगों के विस्तार के प्लान से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा देते हुए कहा कि सरकार झारखंड में उद्यम लगाने वालों को हर संभव सहयोग करेगी।

    समस्याओं का समाधान करेगी सरकार

    निवेशकों ने निवेश को लेकर जमीन अधिग्रहण के साथ आ रही अन्य परेशानियों और समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में उद्यम स्थापित करने की दिशा में आपने जो इश्यूज रखे हैं, उसे सरकार संज्ञान में लेकर उसका निराकरण करेगी। सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक ऐसी नीति और योजना के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें निवेशकों के साथ आम लोगों को भी फायदा होगा। हमारा प्रयास वैसे उद्योगों को बढ़ावा देना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन हो. इस राज्य में निवेश करने के लिए आगे बढ़ें, हमारी सरकार आपको सहयोग करेगी।

    मुख्यमंत्री ने झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण, कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट- 2025 के तहत लगे झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस पवेलियन में झारखंड के विभिन्न सेक्टरों के द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सचिव जितेंद्र सिंह और सचिव विप्रा भाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

    इन उद्यमियों ने निवेश का दिया प्रस्ताव

    1. एसएम स्टील एंड पावर लिमिटेड से आयरन एंड स्टील उद्योग के लिए 8485 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। इससे 1400 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और 3000 से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

    2. द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड ने स्टील और वायर उद्योग लगाने हेतु 1270 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दे चुकी है। इससे 600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

    3. गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड ने 1050 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इससे 900 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा ।

    4. एस एम स्टील एंड पावर लिमिटेड ने पावर जेनरेशन के क्षेत्र में 2800 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इससे 1600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

    5. वॉल्टेक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड ने विशेष स्टील प्लांट लगाने के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दे चुकी है। इस प्लांट के लगने से 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

    6. रामकृष्णा फोरगिन्स लिमिटेड में फेब्रिकेशन, ग्रे, एसजी और एडीआई कास्टिंग प्लांट के लिए लगभग 313 करोड़ रुपए से अधिक निवेश का प्रस्ताव दे चुकी है। इससे 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

    7. बीएमडब्ल्यू इंडस्टरीज लिमिटेड ने कोल्ड रोलिंग मिल प्लांट के लिए लगभग 1100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

    8. रश्मि मेटलिक्स लिमिटेड ने इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए 3800 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

    9. सुप्रीम मेटल एक्सपोर्ट लिमिटेड ने रोल्ड स्टील प्लांट लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रस्ताव दे चुकी है। इससे 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

    10. एसकेवाई कॉर्प ने मुख्यमंत्री को झारखंड में लेदर से जुड़े उत्पादों के निर्माण हेतु 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव दिया। इस निवेश से 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे झारखंड के लेदर उद्योग में एक नई क्रांति आएगी।

    11- टैक्सटाइल एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड तथा बंगाल में टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड में निवेश की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड में टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं । मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ाना देने के लिए सरकार जल्द ही नई पालिसी लेकर आएगी।

    Bengal Global Business Summit-2025 Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने बंगाल बिजनेस ग्लोबल समिट को किया संबोधित | उद्यमियों-निवेशकों को झारखंड आने का दिया न्योता
    Next Article रांची एयरपोर्ट के पार्किंग व्यवस्था में होगा बदलाव | टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पार्किंग वर्जित रहेगी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.