Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»Jagannathpur Rath : रथ खींचने उतरे हजारों भक्त | गूंजा “जय जगन्नाथ”
    Latest

    Jagannathpur Rath : रथ खींचने उतरे हजारों भक्त | गूंजा “जय जगन्नाथ”

    News Box BharatBy News Box BharatJune 27, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    Jagannathpur Rath 2025: झारखंड की राजधानी रांची स्थित जगन्नाथपुर, धुर्वा से निकलकर ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा आज पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी पहुंची। हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को खींचा। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक एवं चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की, जिसके कारण यह पवित्र यात्रा पूर्णतः सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला प्रशासन तथा मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पवित्र आयोजन में सहभागिता कर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

    सुरक्षा एवं प्रशासनिक इंतजाम:

    • कड़ी निगरानी: रथ यात्रा मार्ग एवं मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन तथा वॉच टावर स्थापित किए गए।
    • सुरक्षा बलों की तैनाती: पुलिसकर्मियों (पुरुष एवं महिला) तथा मजिस्ट्रेटों की व्यापक तैनाती की गई। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़ पर सतत नजर रखते रहे।
    • कमांड सेंटर: नीलाद्री भवन में एक केंद्रीकृत कमांड सेंटर स्थापित किया गया, जहां से ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संपूर्ण आयोजन पर लाइव निगरानी की गई।

    यातायात प्रबंधन:

    यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित मार्गों पर वाहनों का प्रवेश निषेध रखा गया:

    1. धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा
    2. प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक
    3. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर

    उच्चाधिकारियों की उपस्थिति एवं निरीक्षण:

    पूरे आयोजन की सफलता एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे:

    • पुलिस महानिरीक्षक, मनोज कौशिक
    • उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची,मंजूनाथ भजन्त्री
    • डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, चंदन कुमार सिन्हा
    • अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राजेश्वर नाथ आलोक
    • पुलिस अधीक्षक (नगर), अजित कुमार
    • अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), उत्कर्ष कुमार
    • जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ. सुदेश कुमार
    • पुलिस उपाधीक्षक (हटिया व सदर) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी।

    इन अधिकारियों के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं श्रद्धापूर्वक भगवान के रथ को खींचा और संपूर्ण आयोजन स्थल पर विधि-व्यवस्था का सतत निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में तैनात पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    Jagannathpur Rath 2025
    Previous ArticleCristiano Ronaldo का मेगा डील: साप्ताहिक 3.2 मिलियन पाउंड के साथ सऊदी में इतिहास रचने को तैयार
    Next Article डोरंडा दर्जी मोहल्ला के खलील अंसारी का निधन | कल परासटोली कब्रिस्तान में होगी मिट्‌टी

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.