Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने कि संभावना
    Latest

    झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने कि संभावना

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 7, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    विगत चुनावों से अपेक्षाकृत पोस्टल बैलेट से अधिक होगा मतदान

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस हेतु जिलों में सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने के अर्हता रखने वाले मतदाताओं तक इससे संबंधित फॉर्म ससमय पहुंचाए जा रहे है। पोस्टल बैलेट से प्राप्त आवेदनों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची स्थित एक्सचेंज सेंटर में जिलों द्वारा आदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि पोस्टल बैलेट से संबंधित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन करते हुए ससमय सम्पन्न कराया जाए। वह आज सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से पोस्टल बैलेट के माध्यम से चल रही मतदान प्रक्रिया की ऑनलाइन समीक्षा कर रहे थे।

    4 कैटेगरी के मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान

    विधानसभा निर्वाचन 2024 में कुल चार कैटेगरी के मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें अबसेंटी वोटर की श्रेणी में आने वाले वैसे 85 वर्ष से अधिक उम्र एवं दिव्यांग मतदाता जो होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, उनके लिए कुल 5,716 फॉर्म 12D के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 3,738 पोस्टल बैलेट निर्गत करते हुए, अबतक 2922 मतदाताओं को होम वोटिंग करा ली गई है, शेष फॉर्म प्रक्रियाधीन है। वहीं, अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के अबतक कुल 8,812 फॉर्म 12D प्राप्त हुए हैं जिसमें 2,888 पोस्टल बैलेट निर्गत करने के उपरांत अब तक 460 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है शेष प्रक्रियाधीन है। चुनाव कार्य में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को कुल 2,02,271 फॉर्म 12 प्राप्त हुए जिनमें से 1,13,588 पोस्टल बैलेट निर्गत किए गए हैं, 52,186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है एवं शेष प्रक्रियाधीन हैं। वहीं सर्विस वोटर के रूप में कुल 44,015 मतदाता चिन्हित है जिनका वोटिंग हेतु इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट ट्रांसमिट कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके है एवं पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है।

    12 व 19 वंबर तक कि अंतिम तिथि

    कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए होम वोटिंग एवं अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु 10 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित है एवं मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 11 नवंबर एवं बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 12 नवंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, दूसरे चरण के लिए होम वोटिंग हेतु 17 नवंबर, अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए 16 नवंबर एवं मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 18 नवंबरर एवं बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 19 नवंबर तक कि अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

    संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है

    ज्ञातव्य है कि विधानसभा निर्वाचन 2004 में पोस्टल बैलेट से मतदान का आंकड़ा क्रमशः 274, वर्ष 2009 में 2,262, वर्ष 2014 में 21,675, वर्ष 2019 में 45,918 एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 1,81,603 था । कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना है, जो विगत में हुए मतदान से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के सिद्धांत “कोई भी मतदाता छुटे नहीं” को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य किये जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान कि अर्हता रखने वाले सभी मतदाताओं के लिए इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके कारण ही इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस पोस्टल बैलेट नोडल पदाधिकारी के कन्निया सहित पोस्टल बैलेट सेल के सभी पदाधिकारी शामिल थे।

    Election 2024 Jharkhand Jharkhand Assembly Elections 2024
    Previous Articleझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने के मामले में चुनाव आयोग सख्त
    Next Article रांची के कुख्यात अपराधी भैरव सिंह को विधानसभा चुनाव को लेकर जिला बदर किया गया

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.