Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»यूट्यूब से सीखकर चोरी : डोरंडा के जेवर दुकान में किए चोरी | अब 7 अपराधी पुलिस के गिरफ्त में
    Crime

    यूट्यूब से सीखकर चोरी : डोरंडा के जेवर दुकान में किए चोरी | अब 7 अपराधी पुलिस के गिरफ्त में

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 4, 2025Updated:February 4, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। अब चोरी भी हाईटेक हो गए हैं, सोशल मीडिया से सीखकर चोरी करने लगे हैं। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने ऐसे शातिर चोरों का खुलासा किया है। ये सभी चोर साहेबगंज जिला के है। बता दें कि 1 जनवरी 2025 को रांची के डोरंडा स्थित डीबडीह फ्लाई ओवर के पास श्री कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान में लाखों के जेवर की चोरी कर डाली थी। डोरंडा में हुई चोरी के अधिकांश गहने भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने मीडिया को बताया कि यह गिरोह सोने-चांदी के दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस की टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में 5 चोरी करने वाले हैं और बाकी दो रिसीवर हैं। गिरफ्तार अपराधियों में तफज्जुल शेख, कमरुज जमाल, सलमान शेख, दाऊद शेख ,गुलाब मोहम्मद, मदन स्वर्णकार और अजय कुमार शामिल हैं।

    यूट्यूब देखकर करते थे चोरी

    रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ में सभी चोरों ने बताया है कि वह सब यूट्यूब देखकर दुकान का शटर तोड़ने की विधि सीखते थे और फिर उसी विधि से दुकान का शटर तोड़कर उसमें चोरी को अंजाम देते थे।

    सभी चोर कबाड़ी का करते थे काम

    गिरफ्तार सभी चोर रांची में किराए का मकान लेकर रहते थे और कबाड़ी का काम किया करते थे। इसी दौरान वे लोग दुकानों की रेकी भी किया करते थे और फिर रात में वहां जाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार चोरों के पास से 27 पीस चांदी के ताबीज, 4 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी चांदी की बिछिया, 11 पीस चांदी के लॉकेट, 7 पीस चांदी के ब्रेसलेट, 18 पीस चांदी की चेन, 20 जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी का झुमका, 20 चांदी के सिक्के, 45 पीस चांदी की अंगूठी, दो पीस चांदी की धातु, चांदी का ग्लास, प्लेट और सोने की एक जोड़ी कान की बाली बरामद की गई है।

    doranda
    Previous Articleरांची SSP चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह बनीं IAS
    Next Article रांची में बड़ा हादसा : लाइट टावर ऑटो पर गिरा | 2 महिलाओं की मौत | दोषियों पर होगी कार्रवाई

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 1, 20262 Mins Read

    Mangaluru Refinery Blast: रिफाइनरी यूनिट में जोरदार धमाका, एक की मौत और 8 घायल

    October 1, 20263 Mins Read

    Flydubai Flight Incident। कौन हैं कैप्टन Smit Machchhar? कॉकपिट में हमले के बावजूद बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.