Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»हज का मुकद्दस सफर 9 मई से शुरू होगा | झारखंड से 1700 लोग हज पर जाएंगे | हज यात्रियों की ट्रेनिंग शुरू
    Latest

    हज का मुकद्दस सफर 9 मई से शुरू होगा | झारखंड से 1700 लोग हज पर जाएंगे | हज यात्रियों की ट्रेनिंग शुरू

    News Box BharatBy News Box BharatApril 21, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। हज 2024 (HAJ) को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस झारखंड से लगभग 1750 लोग हज पर जाएंगे। इसको लेकर झारखंड हज कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को कडरु हज हाऊस में हज पर जाने वाले महिला-पुरुष यात्रियों की ट्रेनिंग शुरू हुई। आज रांची, खूंटी व सिमडेगा के लोगों ने ट्रेनिंग ली। मुफ्ती मो अनवर कासमी, मौलाना सलमान कासमी, मौलान शफीक अलवी, मुफ्ती फैजुल्लाह मिसबाही, मौलाना मंजूर कासमी, एजाजुल हसन सिद्दीकी व नयाब जेबा ने हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी व हर छोटी बड़ी जानकारी को विस्तार से बताया। बहुत संख्या में महिला-पुरुष हज यात्रियों ने ट्रेनिंग लेकर जानकारी हासिल की। झारखंड राज्य हज कमेटी के सीईओ आफताब अहमद ने बताया कि 21 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में हज की ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि झारखंड के लोग कोलकाता से हज के लिए उड़ान भरेंगे। 9 मई से हज का मुकद्दस सफर शुरू हो जाएगा। संभवत: 22 मई तक झारखंड के हज यात्री उड़ान भरेंगे। किस जिला के लोग किस दिन जाएंगे इसको लेकर अभी शेड्यूल नहीं आया है। लेकिन बहुत जल्द शेड्यूल आ जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग बहुत ही जरूरी है, इससे हज यात्रियों को बहुत फायदा मिलता है।

    यह भी जानें…

    हज यात्रा मुसलमानों के लिए बहुत ही जरूरी होती है। ये इस्लाम के 5 स्तम्भ में से एक है। इस्लाम के पांच स्तम्भ हैं जो कि इस प्रकार हैं- कलमा, नमाज, रोजा और जकात, इनके अलावा इस्लाम का आखिरी और पांचवा स्तम्भ है हज। हज एक अरबी शब्द है, जिसे आसान भाषा में समझा जाए तो इसका मतलब होता है किसी जगह के लिए निकलने का इरादा करना। दिल में अल्लाह के घर की जियारत और इबादत का इरादा करना। तौहीद, नमाज, जकात, रोजा आदि मुस्लिम घर में रहकर ही अदा कर सकता है, लेकिन हज करने के लिए उन्हें सऊदी अरब के शहर मक्का जाना पड़ता है, क्योंकि मक्का में ही काबा मौजूद है।

    Haj 2024 Haj House Kadru Haj Traning Jharkhand 2024 Jharkhand Haj Committe
    Previous Articleउलगुलान न्याय महारैली : शिवसेना की महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी रांची पहुंची
    Next Article उलगुलान रैली में उमड़ा जनसैलाब ! राहुल गांधी नहीं आएंगे

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.