Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हॉस्पिटल में मरते हुए पिता के आखिरी इच्छा से हुई शादी | लेकिन आशीर्वाद देने के लिए पिता के हाथ उठे तो उठे ही रह गए
    News

    हॉस्पिटल में मरते हुए पिता के आखिरी इच्छा से हुई शादी | लेकिन आशीर्वाद देने के लिए पिता के हाथ उठे तो उठे ही रह गए

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 16, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। बनारस से सटे गाजीपुर जनपद के एक बुजुर्ग को जब एहसास हो गया की मेरी चन्द सांसें बची हैं, तो उन्होने परिवार वालों से बनारस चलने की इच्छा जताई। परिवार वालों ने उनको कबीरचौरा स्थित मण्डलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया, उनके साथ उनकी एक बेटी भी थी। जिसके शादी की बात बनारस में चल रही थी। बनारस में जब उनके होने वाले रिश्तेदारों को ये बात पता चली तो वे औपचारिकतवस बुजुर्ग को देखने हॉस्पिटल आए। होने वाले रिश्तेदारों को देखा तो उनके आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। इशारों से उनके बेटी की शादी उनके सामने हो जाए ऐसी उन्होने आखिरी इच्छा जताई। इस बात पर सबमें खुसुर पुसुर होने लगी। किसी ने 100 नम्बर डायल करके पुलिस को भी बुला लिया। लेकिन यहां तो माजरा ही कुछ और था अस्पताल के एक बेड पर एक बुजुर्ग जिसका आधा शरीर लकवाग्रस्त हो चुका था, अस्पष्ट लड़खड़ाती आवाज कुछ इशारे और कुछ आंसूओं से अपनी आखिरी तमन्ना के रूप में अपनी बेटी की शादी देखना चाहता था। मरणासन्न बुजुर्ग के पायताने चरणो को पकड़े बेटी चुपचाप रो रही थी और दूर सिरहाने होने वाला दामाद निर्लिप्त भाव से खड़ा था। लेकिन यही तो बनारस है। यहां तो पुलिस वाले भी दोस्त बन गए , डॉक्टरो ने दवाई के साथ भावनाओं की भी खुराक परोस दी।

    बुजुर्ग का बेड ही पवित्र हवन कुंड बन गया

    अस्पताल के अन्य कर्मियों ने भी विवाह के सामाजिक रस्म निभाने की बजाय सिन्दूर की वास्तविक कीमत समझाया। अन्य मरीज के परिजन ने आशीर्वाद की महत्ता समझाई। खासकर एक आखिरी सांस गिनते पिता के आशिर्वाद की। पल भर में ही दृश्य बदल गया। दवा के साथ साथ ही चुटकी भर सिन्दूर आया, बुजुर्ग का बेड ही पवित्र हवन कुंड बन गया। अगल बगल के मरीज बाराती बन गए। डॉक्टर जयेश मिश्रा पण्डित बने। लोगों की तालियां बैंड बाजा , परिजनो की दुआ मन्त्रोच्चार बनी और बूढ़े बाप के आसूं दूल्हा-दुल्हन के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद। लेकिन अलबेली शादी में दूसरे मिनट ही ठहराव आ गया। आशीर्वाद देने के लिए पिता के हाथ उठे तो उठे ही रह गए। उनके हाथों की आखिरी मुद्रा थी। खुशी से उनकी आंखें छलकी तो छलकती ही रह गयीं वो उनके अन्तिम आंसू थे।दिल धड़का तो फिर नहीं धड़का वो उनकी आखिरी धड़कन थी।

    banaras marriage
    Previous Articleसरकार ने टमाटर की थोक कीमत 80 रुपए केजी कर दी | लेकिन कहां | पढ़ें रिपोर्ट
    Next Article अमेरिका में भूकंप का जोरदार झटका, रिक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.