Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»माशूका ने कार में संबंध बनाने की करने लगी जिद । तो गुस्साये कर्नल ने हथौड़े से मारकर कर दी हत्या
    News

    माशूका ने कार में संबंध बनाने की करने लगी जिद । तो गुस्साये कर्नल ने हथौड़े से मारकर कर दी हत्या

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 13, 20235 Mins Read
    Buy Ad Space

    पत्नी के दबाव के कारण कर्नल रामेंदु उपाध्याय ने गर्लफ्रेंड की हत्या की

    रांची। देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी माशूका की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। इस आर्मी अफसर का पिछले 3 साल से एक डांस बार में काम करने वाली लड़की से प्रेम संबंध था। पहले से शादीशुदा कर्नल से जब महिला शादी का दबाव बनाने लगी तो उसकी हत्या कर दी गई। देहरादून में हुए इस मर्डर केस ने खलबली मचा दी है। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय और नेपाल की लड़की श्रेया शर्मा के बीच लव अफेयर चल रहा था। कर्नल रामेंदु उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि श्रेया शर्मा से उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल में हुई थी। जहां श्रेया कर्नल को पसंद आ गई थी, इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

    लेफ्टिनेंट कर्नल पहले से शादीशुदा था

    पहले से शादीशुदा होने के बावजूद कर्नल श्रेया को पत्नी की तरह रखने लगा था। लेकिन कर्नल की पत्नी को गर्लफ्रेंड की जानकारी हुई तो दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। जिसके बाद ही लेफिटेनेट कर्नल ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारने का प्लान बना लिया। 10 सितंबर को देहरादून जिले के सोडा सरोली ग्राम प्रधान ने स्थानीय रायपुर थाने को सूचना दी कि सिरवाल गढ़ में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। इस पर थानाध्यक्ष रायपुरमय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।घटनास्थल का मुआयना करने पर महिला के माथे और सिर पर गंभीर चोट का निशान पाया। आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। फील्ड यूनिट की सहायता से मृतका की पहचान की कोशिश की गई।

    पुलिस ने 240 वाहनों को चेक किया

    डीआईजी और एसएसपी देहरादून की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतका की शिनाख्त के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक से थानो की ओर जाने वाले और थानो चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले लगभग 240 वाहनों को चेक किया। वाहनों की आने-जाने के समय की तुलना करने पर 18 वाहनों के समय में संदिग्धता पाई गई।18 चौपहिया वाहनों के कड़ी मेहनत के बाद नंबर और गाड़ी मालिकों के पते हासिल किए गए और उनके पते तस्दीक किए गए। मोबाइल नंबर भी निकाले गए। पतों की तस्दीक करते हुए एक नंबर UK07-DX-5881 (KIA कार ) के मालिक रामेन्दु उपाध्याय पुत्र वाल्मिकी उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी जनपद देहरादून का निकला। यही नहीं, पुलिस पड़ताल में घटना के समय के दौरान रामेंदु का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था।

    11 सितंबर को सुबह रामेंदु को गिरफ्तार किया गया

    इसके अलावा, घटना के दौरान महाराणा प्रताप चौक से थानो चौक तक पहुंचने में लिए गए समय में लगभग 42 मिनट के अतिरिक्त समय भी था। इन सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने 11 सितंबर को सुबह रामेंदु उपाध्याय को उसके प्रेमनगर पंडितवाडी स्थित घर के पास से हिरासत में ले लिया और जब पूछताछ की गई तो रामेंदु ने अपना अपराध कुबूल लिया। यही नहीं, बरामद मोबाइल फोन में मृतका के साथ रामेंदु उपाध्याय की फोटो और मोबाइल नंबर भी पाया गया। इस बात की भी पुष्टि हुई कि आरोपी रामेंदु ने 3 सितंबर को जुडियो के शोरूम से मृतका को ड्रेस दिलवाई थी। मृतका की शिनाख्त श्रेया उर्फ सुमित्रा पुत्री शिव बहादुर चौक चिसापानी जिला तनहु नेपाल के रूप में हुई।

    श्रेया को बहुत शराब पिलाई गई

    आरोपी ने बताया कि 9 सितंबर को श्रेया को मैं बीयर पीने के लिए राजपुर रोड स्थित एक क्लब ले गया। जहां पर रात को हमने शराब पी, मैंने उसे ज्यादा शराब पिलाई और खुद कम शराब पिया, फिर मैंने उसे लॉन्ग ड्राइव में जाने को कहा। मैंने अपनी गाड़ी में भी कुछ बीयर और शराब रख ली। इसके बाद हम लोग रात्रि को आईएसबीटी घंटाघर बल्लूपुर डोईवाला, फिर डोईवाला से वापस होते हुए महाराणा प्रताप चौक से थानो रोड की तरफ निकले। मैंने अपनी गाड़ी थानो रोड पर जंगल जाने वाले रास्ते पर लगा ली। मेरा श्रेया को जान से मारने का प्लान था, तो मैंने गाड़ी में एक हथौड़ा सीट के पीछे रख लिया था और एक टॉयलेट क्लीनर गाड़ी में रख लिया था। श्रेया अत्यधिक शराब के नशे में मुझसे गाड़ी में शारीरिक संबंध बनाने को कह रही थी और अपने कपड़े उतारने लगी।इसी दौरान मैंने अपनी कार की पिछली सीट में रखे हथौड़े को निकाल श्रेया के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

    सिरपर लगातार हथौड़े से हमला किया गया

    वह नशे में थी तो डिफेंस नहीं कर पाई, मैं सिरपर लगातार हथौड़े से वार करता चला गया। जब वह मर गई तो मैं गाड़ी को थोड़ा और आगे ले गया। फिर मेन रोड किनारे श्रेया की लाश फेंक दी। उसके बाद गाड़ी में रखा टॉयलेट क्लीनर निकाला और उसके मुंह पर डाल दिया। श्रेया के शव को ठिकाने लगाकर मैंने हथौड़ा थानो रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया। उसके बाद वापस आकर गाड़ी क्लेमनटाउन स्टोर में छिपा दी। साथ ही श्रेया के सामान और पहने कपड़ों को भी गाड़ी में छिपा दिया। मैं अपनी पत्नी के पास मिलने आ रहा था और उसे बताना चाहता था कि मैंने श्रेया को वापस भेज दिया है, तब तक पुलिस ने पकड़ लिया।

    Previous ArticleApple Watch Ultra 2: मॉडुलर अल्ट्रा वॉच फेस के साथ लॉन्च हुई । 72 घंटे तक का बैटरी बैकअप
    Next Article रांची की छात्रा ने राजस्थान के कोटा में की आत्महत्या । नीट की कर रही थी तैयारी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.